ब्लैक फंगस के बाद अब इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का मरीज, कोरोना से रिकवरी के बाद हुआ संक्रमित

Covid recovered patient diagnosed with green fungus infection in indore shifted to Mumbai by air ambulance

इंदौर, 16 जून: कोरोना वायरस से उबरने वाले मरीज में अब ग्रीन फंगस का मामला सामने आया है। ब्लैक फंगस के लगातार सामने आते मामलों के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्रीन फंगस का ये मामला सामने आया है। कोरोना से उबरने के बाद 34 साल का शख्स ग्रीन फंगस की चपेट में आया है। मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को एयर एंबुलेंस से इंदौर से मुंबई भेजा गया है। जहं फिलहाल मरीज का इलाज चल रहा है।

Covid recovered patient diagnosed with green fungus infection in indore shifted to Mumbai by air ambulance

कोरोना वायरस से उबरने के बाद मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। इसके बाद कई शहरों में व्हाइट और येलो फंगस के मरीज मिले। अब ग्रीन फंगस का मरीज मिलने से मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों की चिंता को एक बार फिर से बढा दिया है।

इंदौर जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि 34 साल के मरीजे के फेफड़ों की जांच में ग्रीन फंगस मिला है। इसलिए इसे ग्रीन फंगस नाम दे दिया गया है। माना जा रहा है कि देश में ग्रीन फंगस का ये पहला मामला है।

मरीज इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था। यहां उसको ग्रीन फंगस की पुष्टि होने के बाद एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए मुंबई भेजा गया। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है।

डॉक्टरों ने बताया है कि मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आया था और उसके फेफड़े काफी ज्यादा प्रबावित हुए थे। करीब दो महीने तक इलाज के बाद मरीज को छुट्टी दी गई थी। इसके 10 दिन बाद ही मरीज की हालत फिर बिगड़ने लगी। जिसके बाद जांच की गई तो मरीज के ग्रीन फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिससे डॉक्टरों में चिंता बढ़ी और मरीज को तुरंत ही मुंबई रेफर करने का फैसला लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+