MP : शादी में शामिल हुए 24 साल के लड़के ने पूरे गांव को किया कोरोना संक्रमित, अब तक 40 लोग पॉजिटिव
टीकमगढ़, 7 मई। कोरोना चारों तरफ कहर बरपा रहा है। लोग अकाल मौत मर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग घोर लापरवाही बरत रहे हैं। अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सामने आया है।
Recommended Video

टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर ब्लॉक के लुहरवा गांव में कोरोना
टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर ब्लॉक के लुहरवा गांव में कोरोना संक्रमित 24 साल का लड़का शादी समारोह में शामिल हुआ और करीब तीन दर्जन लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर गया। एक के बाद एक करके लोग कोरोना की चपेट में आते गए तो होश उड़े।

अब प्रशासन गांव के घर घर में सर्वे में जुटा
अब प्रशासन गांव के घर घर में सर्वे में जुटा है। साथ ही पूरे गांव को सेनेटाइज भी करवाया जा रहा है। गांव में अब तक 40 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीण दहशत में हैं और चिकित्सा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

27 अप्रैल को अरुण मिश्रा हुआ संक्रमित
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को अरुण मिश्रा नाम के युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उसे क्वारंटीन नहीं किया गया। ना ही प्रशासन ने उसके घर किसी तरह का कोई नोटिस लगाया ताकि अन्य लोगों को भी पता चल सके और वे सावधान हो जाए। इसके बाद अरुण लड़का गांव में 29 अप्रैल को एक विवाह समारोह में शामिल हुआ।

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज अरुण के घर के आस-पास से
कोरोना पॉजिटिव अरुण मिश्रा न केवल शादी समारोह में शामिल हुआ बल्कि दूल्हा दुल्हन के साथ फोटोशूट भी करवाया। सभी रस्मों में बारातियों के साथ रहा। खाना खाने के अलावा जमकर डांस किया। मतलब कि वो भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहा। अब पता चला है कि गांव के 40 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। इसकी वजह अरुण की लापरवाही मानी जा रही है। सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज अरुण के घर के आस-पास से ही आए हैं। अब टीकमगढ़ जिला प्रशासन हरकत में आया है और पूरे गांव को चारों तरफ से बेरिकेटिंग कर बंद कर दिया है। गांव में आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications