Corona Alert: सेंट्रल जेल सागर में दूसरा कैदी भी कोरोना पॉजिटिव आया, आइसोलेशन में रखा
सागर में इस साल मार्च महीने में महज 8 दिनों में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। बता दें कि यह इस साल के पहले केस हैं। गंभीर बात यह है कि दोनों मामले सागर सेंट्रल जेल से सामने आए हैं।

बुूंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की वायरोलॉजी लैब से बीते 8 दिनों में दो संदिग्धों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों मरीज सागर सेंट्रल जेल में बंद परिरुध बंदी हैं। सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों मरीजों को जेल में आइसोलेट करके रखा गया है।
Recommended Video

Corona In India: कैसे जानें H3N2, H1N1 और कोरोना के बारे में, दिखेंगे ये लक्षण | वनइंडिया हिंदी
बता दें कि यह दोनों मरीज इस साल में पहली दफा सामने आए हैं। बता दें कि सागर में बीते साल कोरोना का आखिरी केस 2 नवंबर को सामने आया था। उस समय तक कुल कोरोना मरीज 23 हजार 233 दर्ज थे, जो अब 23 हजार 235 हो गए हैं। अधिकृत आंकड़ों के अनुसार कोरोना से सागर में 439 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications