Nikay Chunav: मंत्री और सीईओ पर चुनाव प्रभाव‍ित करने के आरोप, कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की श‍िकायत

सागर, 25 जून। मप्र में नगरीय न‍िकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा के मंत्र‍ियों और नेताओं के साथ-साथ स्‍मार्ट स‍िटी के अध‍िकारियों और ठेकेदारों के ख‍िलाफ भी अक्रामक रुख अपना रही है। सागर में कांग्रेस ने बीते रोज स्‍मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह और शन‍िवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह पर चुनाव को गलत तरीके से प्रभाव‍ित करने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से श‍िकायत की है। मामले में स्‍मार्ट स‍िटी कंपनी के सीईओ पर ठेकेदार और कर्मचार‍ियों के माध्‍यम से चुनाव प्रचार कराने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस ने सीईओ पर लगाए आरोप

मप्र कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ रव‍िवार को सागर में रोड-शो करने आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयार‍ियों में जुटी है। कांग्रेस के चुनावी रणनीत‍िकारों को जानकारी लगी कि स्‍मार्ट स‍िटी के ठेकेदार और कर्मचारी शहर में भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं, वहीं रव‍िवार को ही भाजपा ने संत रव‍िदास वार्ड में ह‍ितग्राही शासकीय सम्‍मेलन कराया जा रहा है, इसमें वोटरों को लुभाने और प्रलोभन देने व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह खुद नगरीय व‍िकास एवं आवास व‍िभाग के मंत्री हैं, इसल‍िए व‍िभाग की योजनाओं का आदर्श आचार संह‍िता के दौरान वोट के ल‍िए उपयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमलनाथ की सभा को प्रभाव‍ित करने के ल‍िए जानबूझकर सरकारी संसाधनों और योजनाओं का प्रलोभन देकर वोट जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोग से श‍िकायत

स्‍मार्ट सीईओ चार साल से जमे, चुनाव प्रभाव‍ित कर रहे
कांग्रेस की ज‍िलाध्‍यक्ष रेखा चौधरी ने राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग को भेजी श‍िकायत में स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ राहुल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे बीते चार साल से सागर में ही पदस्‍थ है। वे स्‍मार्ट स‍िटी कंपनी के कर्मचार‍ियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और प्रचार-प्रसार का काम करा रहे हैं। इससे चुनाव की न‍िष्‍पक्षता और पारदर्श‍िता प्रभाव‍ित हो रही है। अत: सीईओ को तत्‍काल सागर से हटाकर अन्‍यत्र पदस्‍थ क‍िया जाए।

सीईओ एक ही जगह चार साल से कैसे जमे
स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ राहुल स‍िंह बीते चार साल से सागर में एक ही पद पर पदस्‍थ हैं। जबक‍ि न‍िर्वाचन आयोग का न‍ियम है कि 3 साल से ज्‍यादा कोई भी अध‍िकारी एक जगह नहीं रहेगा। वे कर्मचार‍ियों और ठेकेदार पर दबाव बनाकर भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमने चुनाव आयोग को श‍िकायत भेजी है कि उन्‍हें हटाया जाए।
- रेखा चौधरी, ज‍िलाध्‍यक्ष कांग्रेस कमेटी, सागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+