​पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मप्र कांग्रेस के विधायक साइकिलों से विधानसभा आए

भोपाल। ​पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा को जमकर कोसा। आज महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की अगुवाई में सा​इकिल मार्च भी किया। न्यूज एजेंसी द्वारा बताया गया कि, मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी ने साइकिल की सवारी की। कांग्रेस के नेता खुद साइकिल चलाते देखे गए। उनके साथ ही उनके समर्थक भी सड़कों पर थे।

Congress MLAs ride bicycle to Legislative Assembly, in protest against the rising fuel prices

कई का आधे रास्ते में ही फूला दम
हालांकि, आज से शुरू हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के लिए साइकिलों पर आने वाले कई नेताओं का आधे रास्ते ही दम फूल गया। कई विधायक बीच रास्ते में व्यापमं के पास साइकिल से उतर गए और फिर अपनी कार से विधानसभा पहुंचे। वहीं, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायक शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप पर जा पहुंचे। उनके अलावा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीईबी के सामने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। पीसी शर्मा समेत केवल विधायकों को ही विधानसभा जाने दिया।

Congress MLAs ride bicycle to Legislative Assembly, in protest against the rising fuel prices

यह बोले कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, भाजपा सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ी है। मोदी सरकार आने से पहले पेट्रोल की जितनी कीमत थी, अब वो दोगुनी हो गई है। विधायक पीसी शर्मा बोले कि पेट्रोल और डीजल की कीमत करीब 100 रुपये है और रसोई गैस का सिलिंडर 800 रुपये के पार चला गया है। वहीं, जीतू पटवारी बोले कि, जनता महंगाई से परेशान और हम विधानसभा में जोरदार तरीके से यह मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल और महंगाई बढ़ने के विरोध में एक बंद भी बुलाया। यह बंद शनिवार को बुलाया गया था।

Congress MLAs ride bicycle to Legislative Assembly, in protest against the rising fuel prices

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+