Nikay Chunav MP: खुरई में कांग्रेस गायब! बरोद‍िया न‍िर्व‍िरोध, मालथौन, बांदरी में महज आधा दर्जन नामांकन

सागर, 22 जून। मप्र के सागर ज‍िले की खुरई व‍िधानसभा में कांग्रेस की दुर्गत‍ि हो रही है। नगरीय न‍िकाय चुनावों में यहां कांग्रेस को ढूडे से प्रत्‍याशी नहीं म‍िल रह हैं। हालत इतनीय दयनीय हो गई है कि मालथौन, बांदरी और बरोद‍िया नगर पर‍िषदों में 45 सीटों में से 38 सीटों पर प्रत्‍याशी ही नहीं म‍िले। बुधवार को नाम वापसी के द‍िन बरोद‍िया कलां में नव गठ‍ित पूरी नगर पंचायत न‍िर्व‍िरोध न‍िर्वाच‍ित हो गई और सभी 15 पार्षद भाजपा के आ गए।

नवगठ‍ित बरोद‍िया नगर पर‍िषद का भवन

मप्र में सागर की बरोद‍िया नगर पर‍िषद पहली न‍िर्व‍िरोध पर‍िषद चुनी गई है। यहां से सभी 15 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। बरोद‍िया में बीते साल ही नगर पर‍िषद का गठन हुआ था। यह पहला चुनाव है। यहां से 15 भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के अलावा 5 न‍िर्दलीय प्रत्‍याश‍ियों ने भी फॉर्म जमा क‍िए थे, लेक‍िन बुधवार को नाम वापसी के द‍िन उन्‍होंने अपने फॉर्म वापस न‍िकाल ल‍िए। मामले में आश्‍चर्य इस बात का है कि इस नगर परिषद के लिए कांग्रेस को एक भी प्रत्याशी नहीं मिल सका था। कुछ वार्ड पहले ही भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में निर्विरोध घोषित हो चुके थे। आज शेष वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नाम वापस ले लिए।

मालथौन-बांदरी में भी कांग्रेस गायब!
नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के व‍िधानसभा क्षेत्र की अन्‍य नगर पर‍िषदों में भी यही हालात हैं। मालथौन और बांदरी में भी अध‍िकांश वार्ड न‍िर्व‍िरोध होने की कगार पर हैं। मालथौन, बांदरी और बरोद‍िया नगर पर‍िषदों में कुल 15-15 पार्षद सीट हैं। तीनों में कुल 45 सीटों के ल‍िए कांग्रेस पार्टी से मात्र 7 फॉर्म जमा क‍िए गए थे। बरोद‍िया में तो एक भी फॉर्म कांग्रेस की तरफ से जमा नहीं किया गया। इधर मालथौन नगर पर‍िषद में 12 एवं बांदरी नगर पर‍िषद में भाजपा के 11 पार्षद न‍िर्व‍िरोध चुन ल‍िए गए हैं। मालथौन में 3 और बांदरी में 4 वार्ड में अब चुनाव होंगे, बाकी सभी में भाजपा प्रत्‍याशी न‍िर्व‍िरोध हो गए हैं। मामले में कांग्रेस ने बांदरी सह‍ित इलाके की नगर पर‍िषदों में कांग्रेस और न‍िर्दलीय प्रत्‍याश‍ियों को धमकाने और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए थे। कांग्रेस ने बांदरी सीएमओ राजेश महतले को हटाने की मांग करते हुए न‍िर्वाचन आयोग को श‍िकायत की थी।

सुरखी और ब‍िलहरा में प्रत्‍याश‍ियों का टोटा
इधर प्रदेश के राजस्‍व एवं पर‍िवहन मंत्री गोव‍िंद सिंह राजपूत के व‍िधानसभा क्षेत्र सुरखी में भी कई वार्डों में कांग्रेस को प्रत्‍याश‍ियों का टोटा है। सुरखी नगर पर‍िषद में 3 तो ब‍िलहरा नगर पर‍िषद में 7 वार्डों में कांग्रेस की तरफ से एक भी अभ्‍यर्थी ने चुनाव लडने नामांकन जमा नहीं किया है। हालांक‍ि न‍िर्दलीय जरुर सामने आए हैं।

कांग्रेस में बचा ही कौन है
मामले में नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस के पास प्रत्‍याशी नहीं है। यहां प्रत्‍याश‍ियों की सूची तक जारी नहीं कर सके। कांग्रेस में खुरई व‍िधानसभा में कोई नेता ही नहीं बचा है। कांग्रेस की असफलता ही है कि नगर पर‍िषदों के 45 वार्डों में 38 में कांग्रेस के प्रत्‍याशी ही नहीं आए। यहां नेता हैं नहीं, बाहर से जो आते हैं, उन्‍हें कोई पहचानता नहीं। भाजपा पर गलत आरोप मढ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+