कांग्रेस मतलब घोटालों और परिवारवाद की गारंटी, MP में न लैंड जिहाद चलेगा न लव जिहाद और न धर्मांतरण: VD शर्मा

विपक्ष द्वारा लगातार मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग आज झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे है। ये लोग जनता को झूठी गारंटी दे रहे है। जबकी कांग्रेस की अगर देश में पहली गारंटी है तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस की दूसरी गारंटी अगर कोई है तो परिवारवाद की गारंटी। देश मे राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ और दिग्विजय के पुत्र जयवर्द्वन सिंह इसके प्रत्यक्ष उदारहण है।

इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वहीं काट रही है

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने पर श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा की भाषा से उनका चरित्र और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मूल में यहीं अंतर्भावना रही है, जो धीरे-धीरे सामने आती है।

Congress means guarantee of scams and familyism, no land love jihad will work in MP: BJP VD Sharma

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेता एकजुट होने का दिखावा करते हैं, लेकिन सज्जन सिंह वर्मा के शब्दों और भावनाओं से हकीकत उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के लिए सज्जन सिंह वर्मा से बेहतर भावनाएं तो भाजपा रखती है, जो कि दिग्विजय के द्वारा लगातार दिये जा रहे देश और धर्म विरोधी वैचारिक विरोध के बावजूद किसी भाजपा नेता ने उनके लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया, जैसा सज्जनसिंह वर्मा ने किया है। उन्हांने कहा कि इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वहीं काट रही है।

हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले दिग्विजय और कमलनाथ इंदौर की घटना पर मौन क्यों ?

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण का खेल-खेलने वालों ने जिहादी मानसिकता से इंदौर में जैन समुदाय के एक बच्चे और उसकी मां का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाही की जा चुकी है और उस ईको सिस्टम को भी खंगाला जा रहा है, जहां से यह जिहादी मानसिकता पोषित होती है। लेकिन हैरत की बात है कि हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धर्मांतरण की इस घटना पर मौन है। क्या उनका मौन ऐसी घटना को अंजाम देने वाली जिहादी मानसिकता का समर्थन समझा जाएं?

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे लोग किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, यहां न लव जिहाद चलेगा, न लैंड जिहाद और न धर्मांतरण करने वाले चलेंगे। धर्मांतरण करने वाले और उनका समर्थन करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर कट्टरपंथी और मुगलाई मानसिकता को कुचलकर रख देने की गारंटी है।

कांग्रेस की आदिवासी यात्राएं, केवल झूठ और छल की यात्राएं हैं

वीजशर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 सालों से अधिक राज किया, लेकिन जनजातीय भाईयों और बहनों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल झूठ बोलकर वोट बैंक की राजनीति जनजातीय वर्ग के साथ हुई। आज कांग्रेस चुनाव आते ही आदिवासी यात्राएं निकाल रही है, यह यात्राएं केवल झूठ और छल फैलाने की यात्राएं हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधु कांग्रेस के इस भ्रम में नहीं आने वाले।

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने मिस्टर बंटाढार के इशारे पर कमलनाथ सरकार चली, उन्होंने मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधुओं के हित और अधिकारों का हनन किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव आदिवासियों के हित की योजनाओं को साकार किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाकर इस वर्ग का सम्मान बढ़ाया, तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट लागू कर उनको हक और अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+