MP News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक 14 दिसंबर को, नेता प्रतिपक्ष को लेकर इन नामों में से लग सकती है मुहर
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 14 दिसंबर की सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल में अपने नवनिर्वाचित विधायकों को पीसीसी कार्यालय बुलाया है। माना रहा है कि 14 दिसंबर को ही कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का ऐलान कर सकती है।
कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रतिपक्ष की दौड़ में उमंग सिंघार, बाला बच्चन, रामनिवास रावत, अजय सिंह और राजेंद्र सिंह के नाम शामिल है।

भितरघात करने वाले कांग्रेसियों पर होगा एक्शन
कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायतों पर अब कांग्रेस एक्शन मोड में आने की वाली है। पार्टी के पास अब तक 200 के लगभग शिकायत पहुंच चुकी है इन शिकायतों को अनुशासन समिति को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सौंप दिया है प्रदेश कांग्रेस की ही अनुशासन समिति के गठन के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ काम करने वालों को लेकर पार्टी सख्त होने वाली है। कमलनाथ के पास अब तक जो शिकायतें आई हैं, वे समिति को सौंप दी गई है। इस संबंध में एक-दो दिन में समिति की पहली बैठक कब होगी यह ते हो सकता है।
कमलनाथ ने सोमवार को अनुशासन समिति का गठन किया अशोक सिंह समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, हर्ष यादव, शहीद अहमद, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी समिति में शामिल है। समिति की बैठक कब जल्द होने की संभावना है समिति के पास करीब 200 शिकायत आ चुकी हैं। इन पर विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications