कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने की शिवराज सिंह चौहान की तारीफ, PM MODI से योग्य नेता बताया
Lok Sabha Election के लिए मतगणना संपन्न होने के बाद अब सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां राजधानी दिल्ली में चल रहे अलग-अलग सियासी समीकरण के बीच अब कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान की सराहना की है। इतना ही नहीं इन दोनों ही नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना पीएम मोदी से की है।
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज TV पर नरेंद्र मोदी से ज़्यादा तो शिवराज सिंह चौहान छाए हुए हैं, जिस चैनल पर देखो वही नज़र आ रहे हैं, शिवराज OBC हैं, मोदी से 8 साल युवा हैं, खाटी संघी हैं - मोदी सिर्फ़ 1.5 लाख से चुनाव जीते हैं, शिवराज 8.21 लाख से जीते हैं।दिल्ली का मौसम बदल रहा है!

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर विवेक तंखा ने रिप्लाई पोस्ट करते हुए लिखा की, 'सही सुप्रिया जी; शिवराज जी एक परिपक्त राज नेता है। Has mastered the art of survival by dint of hard work. मप्र असेंबली में बीजेपी की जीत के कारण थे। सरकारी मशीनरी बीजेपी मैय करने के author है। RSS के favourite है, एवं INC को असेंबली में ६६ और लोक सभा में 0 करने के मुख्य किरदार है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है उन्होंने रिकॉर्ड मत हासिल करते हुए 8 लाख से ज्यादा वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रताप भानु को चुनाव हरा दिया है। विदिशा लोकसभा सीट के मतगणना कार्य रायसेन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में समाप्त हो चुका है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा सहित अन्य प्रत्याशियों को हराया है।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications