कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित न हो नए उत्साह से राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें: अजय सिंह

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हारने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा के परिणाम से उदास होने की जरूरत नहीं है। भले ही हम मध्य प्रदेश में कोई सीट न जीत पाए हो लेकिन राहुल गांधी के विजन की जीत हुई है।

बता दे ये पहली बार था जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा की पूरी सीटें हार गई और भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए सभी 29 सीटों पर कब्जा जमा लिया। जिसमें छिंदवाड़ा की सीट भी शामिल है।

Congress leader Ajay Singh big statement on losing 29 seats in Lok Sabha elections

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा है कि मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता के अनुरूप अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी भरपूर मेहनत की है, फिर परिणाम चाहे जो भी हो। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इसका उदाहरण हैं, जो लगातार अपने क्षेत्र में पैदल घूम-घूम कर मतदाताओं से आग्रह करते रहे।

हमें चुनाव परिणामों को एक व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिये। भले ही प्रदेश में अनुकूल परिणाम न आये हों, लेकिन आदरणीय राहुल गांधी और उनकी टीम की कड़ी मेहनत से कांग्रेस का उद्‌देश्य तो पूरा हुआ है और संविधान की रक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ऐसा संविधान जिसकी शुरुआत ही चार शब्दों यानि 'हम भारत के लोग' से हुई है। मतलब भारत के सभी लोग जिसमें सभी जातियों और धर्मों के किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और तमाम हुनरमंद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चुनावी रणनीति संविधान के इन्हीं चार शब्दों के इर्द गिर्द रही। भारत जोड़ो यात्रा इसका एक व्यापक रूप है। उन्होंने निडर होकर एक ऐसे व्यक्ति और सत्ता से मोर्चा लिया जिसे चुनौती देना बहुत कठिन काम था। एक ऐसी सत्ता जिसके साथ अपार धनबल और सरकारी एजेसियां थी। चुनाव परिणाम के बाद आज देश की जनता ने राहत की सांस ली है। राहुल गांधी की ओर यह देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

इसलिए मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि केवल मध्यप्रदेश के परिणामों से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है बल्कि के एक नये उत्साह के साथ राहुल गाँधी जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर प्रयास करना है। एक अच्छे भारत के निर्माण की उनकी महान परिकल्पना को हम सभी को मिलकर साकार करना है, ताकि एक ऐसे देश का निर्माण हो सके जहाँ सभी लोग प्रेम, सद्‌भाव और निडर हो कर रह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+