MP News: अपनों के ही निशाने पर जीतू पटवारी, अब इस नेता ने हाईकमान को दिया हटाने का सुझाव
मध्यप्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठिक ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा है, जहां इसी के चलते अब प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का गुस्सा सामने आ रहा है।
हाल ही में कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने प्रेस वार्ता कर अलग-अलग मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी, जहां उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को आईना दिखाने के साथ ही एमपी में कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को हटाने का सुझाव दिया है।

कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने बताया कि, वर्तमान विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्व विधायक, सीनियर नेता, पूर्व मंत्री से बहुत डिटेलिंग में पिछले 6-7 महीने से बात हो रही है। सभी का जो मेरे पास फीडबैक है, जो लोग मुझे बोल रहे हैं, उन लोगों की कुछ मजबूरियां है। कुछ चुनाव लड़ना चाहते हैं, कुछ चुनाव लड़ रहे हैं। कोई किसी पद पर है। किसी को कोई पद चाहिए। सभी से बात कर पिछले 7 महीने से लगातार फीडबैक ले रहा हूं, मध्य प्रदेश कांग्रेस को किस तरह से डेवलप किया जाए। सभी जगह से एक बात आ रही है, हाई कमान कब तक मध्य प्रदेश में हारे हुए नेताओं को काम सीख कर होशियार करने का काम मध्य प्रदेश में करेगा। दुख की बात है, हमारे प्रदेश अध्यक्ष अभी-अभी 35 हजार वोट से हारे हैं। महासचिव चुनाव अपने क्षेत्र में हारे हैं।
अजय चौरडिया ने बताया कि, अलग-अलग जिलों में जाता हूं, जो फीडबैक मिल रहा है, उससे स्थितियां ऐसी निर्मित हो चुकी है कि, यदि कांग्रेस को आगे डेवलप करना है, तो इन हारे हुए दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को जब तक पार्टी हाई कमान अलग नहीं करेगा। यह संभव नहीं है। मैंने कई बार इन लोगों को मैसेज किया कि, आप लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, आपकी भाषा अच्छी नहीं है। कुछ दिन पहले जीतू पटवारी का फोन आया था, मैंने उनसे कहा कि, आप एक बार अपने आचार विचार में आमूल चूल परिवर्तन कर लें, लोगों के साथ व्यवहार अच्छा करें, लोगों के साथ अच्छी भाषा का उपयोग करें, और जब तक आप लोगों के साथ भाषा और सम्मान की बात नहीं करेंगे, तब तक लोग घर बैठे हुए हैं, आपका साथ नहीं देंगे।
ये भी पढ़े- 'क्या मैं बाबा दिख रहा हूं...', अमित शाह के सामने मंच पर कुछ ऐसा बोल गए कैलाश विजयवर्गीय, जमकर लगे ठहाके












Click it and Unblock the Notifications