Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, होशंगाबाद पिपरिया में PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Hoshangabad Pipariya News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और राज्य की जनता से प्रदेश की हर सीट पर भारी बहुमत से कमल खिलाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू और होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Congress insulted the contributions of Bhim Rao Ambedkar PM Modi statement in Hoshangabad Pipariya

इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने विगत 10 सालों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों और योजनाओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी। यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस को उनके घोषणा पत्र पर घेरा और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश से उठी लहर पूरे देश में फैल चुकी है। पूरा देश आज फिर एक बार, मोदी सरकार के नारों से गुंजायमान हो उठा है। आज देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती है और उनकी जन्म स्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में बाबा साहब अंबेडकर के घर से लेकर देश-विदेश में वो जहां-जहां भी रहे, भाजपा सरकार उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित कर रही है।

Congress insulted the contributions of Bhim Rao Ambedkar PM Modi statement in Hoshangabad Pipariya

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वह सम्मान करने का सौभाग्य मोदी सरकार को मिला। कांग्रेस ने सदैव ही बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित किया है। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही, गरीब मां का बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। बाबा साहब के दिए हुए संविधान के कारण एक आदिवासी परिवार की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है। जिस समाज को सबसे अंत में रखकर, वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की प्रथम नागरिक है। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के मात्र विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आज देश की जनता मोबाईल के माध्यम से जिस यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रही है, उसका नाम बाबा साहब के सम्मान में भीम यूपीआई रखा गया है।
Congress insulted the contributions of Bhim Rao Ambedkar PM Modi statement in Hoshangabad Pipariya

पीएम ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज का बहुत समृद्ध योगदान रहा है। मध्य प्रदेश की मिट्टी ने गौण वंश के राजा भभूति श्री के रूप में एक महान स्वतंत्रता सेनानी देश दिया है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। आजादी के अनेक दशक तक एक ही परिवार ने सीधे और रीमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और उसी परिवार ने देश में आपातकाल की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने देशभर की लोकतांत्रिक सरकारों को पत्ते के महल की तरह गिराने का काम किया।

कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और मन-मुताबिक उसे लिखवाकर स्वयं का ही महिमामंडन करवाया। कांग्रेस के हिसाब से पहले लोकतंत्र ठीक चल रहा था, लेकिन जब एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। शायद कांग्रेस को पता नहीं कि बाबा भीम राव अंबेडकर के संविधान के कारण ही मोदी इस पद पर पहुंचा है। कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस में 2014 और 2019 के चुनावों के साथ राम मंदिर उद्घाटन और धारा 370 के हटने पर भी देश में आग लगने की बात कही, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Congress insulted the contributions of Bhim Rao Ambedkar PM Modi statement in Hoshangabad Pipariya

मोदी ने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ देश में डर और भ्रम फैलाना चाहते हैं। आग देश में नहीं लगी, आग तो इन विपक्षी नेताओं के दिलों मे लगी है। ये जलन इनके दिलो दिमाग में इतनी भर गई है कि ये उन्हें अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी की कारण नहीं, 130 करोड़ देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम का कारण है। विपक्षी नेता ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस समय ये लोग ऐसे छटपटाए हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया हो। कांग्रेसी नेता अगर यही कारनामे करते रहेंगे, तो ये जलन उनको इतनी जला देगी कि ये देश आगे कभी उनको मौका नहीं देगा। आज विश्व में युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता के कारण चारों तरफ एक धुंधला और आशंका का वातावरण बन गया है। कब क्या होगा और कौनसी मुसीबत आएगी, इस डर से विश्व थरथर कांप रहा है। इस समय ऐसी परिस्थितियों के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक है। आज भाजपा भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए ही देशसेवा में लगी हुई है। अस्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत नहीं बना सकता। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। देश को शक्तिशाली, मजबूत, सामर्थ्यवान और समृद्ध निर्माण मोदी नहीं जनता का एक-एक वोट बनाएगा।

संकल्प पत्र पर पीएम का बयान

पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद इंडी गठबंधन की हालात खराब है। इंडी गठबंधन के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि घोषणापत्र देश की जनता के प्रति एक जिम्मेदारी होती है, इस गठबंधन के सभी साथी आपस में ही झगड़ रहे हैं और देश की दिशा ही तय नहीं कर पा रहे हैं। उनके वादों में कोई स्पष्टता नहीं दिखती है। इंडी गठबंधन के घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। एक साथी के घोषणापत्र में तो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बनाने वाले वादे किए गए हैं और दूसरे साथी के घोषणापत्र में भारत से परमाणु हथियार खत्म करने का वादा है।

परमाणु हथियार तो देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, लेकिन परमाणु हथियार नष्ट कर ये लोग किसकी मदद करने की बात कर रहे हैं। जितनी घातक विपक्षी गठबंधन के नेताओं की सोच है, उतना ही घातक इनका घोषणापत्र है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में जनता को समर्पित है। भाजपा सरकार देश के हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी ये मोदी की गारंटी है। जिन लोगों तक अभी तक लाभ नहीं पहुंचे हैं, आने वाले दिनों में उनको भी लाभ पहुंचाया जाएगा। भाजपा ने 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांगजनों को भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

होशंगाबाद के किसानों को लगभग 400 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के मिले हैं और आने वाले पांच वर्षों में ये सम्मान निधि जारी रहेगी, जिससे लगभग 2000 करोड़ रुपए यहां के किसानों के बीच वितरित होंगे। आगामी पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तहत निःशुल्क राशन और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज मिलता रहेगा। हर वर्ग के 70 वर्ष से अधिक के व्यक्ति को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। देश की महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा के संकल्प को पूरा करने में सहायता करेगा।

Congress insulted the contributions of Bhim Rao Ambedkar PM Modi statement in Hoshangabad Pipariya

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब 20 लाख रुपए तक का ऋण बिना गारंटी के दिया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण, दलित, वंचित, ओबीसी, आदिवासी वर्ग के युवाओं सहित देश के हर वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरकार की होमस्टे के लिए दी गई आर्थिक सहायता का बड़ा लाभ होशंगाबाद के आदिवासी महिलाओं को मिलेगा। ट्रक, टैक्सी और आटो चालकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इसका लक्ष्य उनको भी बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। भाजपा सरकार 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जंयती होने के कारण 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आदिवासी कला संस्कृति से जुड़ी विरासत को समृद्ध करने के लिए फंड में वृद्धि की जाएगी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लेकर बड़ा बयान

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा सरकार हर जिले में समिति बनाएगी और उन समितियों में इन समाज के प्रतिनिधियों को जगह दी जाएगी। एकलव्यों विद्यालयों की संख्या 750 तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की लागत से चलाई गई, प्रधानमंत्री जन मन योजना पर चल रहे काम को तेज गति से पूरा किया जाएगा। इन प्रयासों से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के अनुसूचित जाति, अनसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।

कांग्रेस के दावें गरीबों का अपमान: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती हैं वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। इसलिए हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही हैं। कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी ने एक झटके में देश की गरीबी हटाने की गरीबी हटाने की हास्यास्पद घोषणा की। देश पूछ रहा है आखिर ये शाही जादूगर इतने सालों तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाने की घोषणा की, 2014 से पहले 10 वर्षों तक इन्होंने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और ये लोग कह रहे हैं कि अब इन्हें एक झटके में गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये गरीबों का अपमान है। ऐसे ही दावों के कारण ये लोग हंसी के पात्र बन जाते हैं और देश इनको गंभीरता से नहीं लेता है। जनता को विश्वास हो गया है कि मोदी का अपना कोई सपना नहीं है, मोदी के लिए तो जनता का सपना ही संकल्प है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+