MP News: चौंकाने वाला ओपिनियन पोल सर्वे, 230 विधानसभा सीटों में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख को का ऐलान कर दिया। जिसके बाद सोमवार देर टीवी चैनल के ओपिनियन पोल सर्वे ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी। दरअसल, एबीपी न्यूज और सी वोटर ने मिलकर पांच राज्यों ओपिनियन पोल सर्वे किया। जिसमें किसी भी एक दल की आंधी दिखाई नहीं दे रही है। मतलब हर राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पलड़ा भारी
सी वोटर और एबीपी न्यूज़ के सर्वे में मध्य प्रदेश की जनता ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं। दरअसल, सर्वे में जब पूछा गया कि इस बार प्रदेश की जनता किसकी सत्ता देखना चाहती है। तो इसके जवाब में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में अधिक भरोसा जताया है। सर्वे के मुताबिक इस बार प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 113 से ।25 सिम मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 104 से 116 और बसपा को 0-2 जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को बराबर वोट प्रतिशत मिलता हुआ नजर आ रहा है यहां कांग्रेस को 45 फीस दी तो बीजेपी को भी 45 फीसदी और बीएसपी को 2% जबकि अन्य को 8% वोट मिलने का अनुमान दिखाया गया है।
मध्य प्रदेश में कुल विधानसभा सीट- 230
कांग्रेस-113-125
BJP-104-116
बीएसपी-0-2
अन्य-0-3
एमपी में वोट प्रतिशत
कांग्रेस-45%
BJP-45%
BSP-2%
अन्य-8%
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीख को ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications