इस जिले में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी कांग्रेस

शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी नहीं कर सकी, सभी दावेदारों ने किया है नामांकन दाखिल

शिवपुरी, 19 जून। शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी पार्षद प्रत्याशियों की सूची तक जारी नहीं कर सकी नामांकन दाखिले की समय सीमा भी निकल गई लेकिन प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई लिहाजा टिकट की उम्मीदवारी कर रहे सभी दावेदारों ने नामांकन दाखिल कर दिया और अब सभी दावेदार अपना अपना टिकट जुगाड़ करने में लगे हुए हैं।

congress
काफी दिनों तक चलता रहा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन
शिवपुरी में पार्षद प्रत्याशियों की टिकट वितरण के लिए काफी समय तक पार्टी नेता मंथन करते रहे। कई बैठकों का दौर भी चला लेकिन इन बैठकों में कोई भी निर्णय निकल कर सामने नहीं आ सका। पार्टी यह तक तय नहीं कर पाई कि आखिर वह किसे अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी। हालांकि टिकट की दावेदारी कर रहे लोग लगातार पार्टी नेताओं से संपर्क करके टिकट हासिल करने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन पार्टी नेतृत्व यह तय नहीं कर पाया कि वह किस पर अपना दांव खेल सके।
नामांकन दाखिले के आखिरी दिन तक रहा गहमागहमी का माहौल
18 जून यानी शनिवार के दिन नामांकन दाखिले का आखिरी दिन था। आखिरी दिन तक अपने अपने टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे सभी दावेदार परेशान नजर आए। किसी एक दावेदार को टिकट देने की घोषणा पार्टी नहीं कर सकी। इस वजह से सभी दावेदार असमंजस की स्थिति में रहे। हालांकि आखिरी दिन होने की वजह से टिकट की मांग कर रहे सभी दावेदारों ने अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
जिले में स्थित 10 निकाय में से कांग्रेस कहीं भी नहीं कर सकी प्रत्याशी घोषित
शिवपुरी जिले में 10 निकाय मौजूद है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी एक भी निकाय के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार रात तक कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा जरूर कर देगी।
दिग्विजय सिंह से नहीं मिल सकी हरी झंडी
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ वार्ड के टिकट वितरण को लेकर पार्टी की बैठकों में निर्णय नहीं हो सका था। जिन टिकट पर सहमति नहीं बन पाई है उन टिकट वितरण में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चर्चा करना शेष रह गया है। दिग्विजय सिंह से चर्चा नहीं होने की वजह से टिकट वितरण का कार्य अधर में लटका हुआ।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+