कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट? जबलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कमलनाथ ने सब कुछ साफ-साफ बता दिया

MP Politics: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट है। जिसमें से भाजपा ने 24 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक भी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया हैं। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसको बड़ी जानकारी दी है।

कमलनाथ चार दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। यहां जब उनसे कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आने वाले 3-4 दिन में पार्टी मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।

Kamal Nath News

आपको बता दें कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश से जो नाम भेजे गए हैं। उन पर भी चर्चा हो सकती है।

संस्कारधानी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कमलनाथ बोले

जबलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है। ऐसा मेरा कोई प्लान नहीं है। वह छिंदवाड़ा छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।

गौरतलब है कि कुछ दिन से सियासत में चर्चा है कि जबलपुर सीट से कमलनाथ चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जबलपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा है‌। क्योंकि जबलपुर में कांग्रेस के पास बड़ा प्रत्याशी नहीं है।

जबलपुर से कमलनाथ के चुनाव लड़ने की खबरों के बीच पूर्व सांसद व कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बयान दिया कि जबलपुर से कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी नहीं है। कमलनाथ भी जबलपुर से हारेंगे। बता दें कि जबलपुर महापौर के भाजपा ज्वाइन करने के बाद यहां से लोकसभा सीट के लिए कोई मजबूत प्रत्याशी कांग्रेस के पास नहीं है।

कमलनाथ ने पिछले दिनों उज्जैन में अपने एक बयान में कहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 12-13 सीटें आ सकती हैं। इसी टारकेट के साथ कांग्रेस तैयारी कर रही है। जिस लोकसभा सीट में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा वहां कांग्रेस को अच्छे परिणाम की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+