मप्र: वायरल हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और सूची, मचा राजनीतिक घमासान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई है। यह जंग उम्मीदवारों की सूची को लेकर शुरू हुई है। पहले कांग्रेस फिर बीजेपी के 125 उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई और अब एक बार फिर कांग्रेस के 97 उम्मीदवारों की सूची वायरल होने से सियासी भूचाल आ गया।

congress candidates fake list viral on social media in madhya pradesh

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची में 97 सीटों के प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। जिसपर महासचिव, मुकुल वासनिक का नाम और हस्ताक्षर है और इस सूची पर 22 अक्टूबर तारीख लिखी हुई है। वहीं, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इस सूची को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशियों की वायरल हुई सूची पूरी तरह से फर्जी है। पार्टी की और से अभी तक कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है।

congress candidates fake list viral on social media in madhya pradesh

सोशल मीडिया में कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल होने से एमपी की सियासत का पारा चढ़ गया है। पहले कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों की सूची वायरल हुई थी। वायरल हुई सूची के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिग्विजय सिंह की दूसरी पत्नी और पूर्व पत्रकार अमृता सिंह चुनाव लड़ सकती हैं। दिग्विजय खुद चुनाव से दूर रहेंगे वह ऐसा पहले ऐलना कर चुके हैं। खास बात यह है कि वायरल होने वाली इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं है। वहीं, सूची में कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेगे।

कांग्रेस ने उस समय फर्जी सूची के पीछे बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स को जिम्मेदार बताया था, लेकिन अब जब बीजेपी के 125 उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, तो बीजेपी ने फर्जी सूची के पीछे कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स को जिम्मेदार बताया। अब एक बार फिर कांग्रेस के 97 उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+