Sagar: महापौर के शपथ ग्रहण से दो द‍िन पहले, कोर्ट पहुंची कांग्रेस प्रत्‍याशी न‍िध‍ि जैन

सागर, 5 अगस्‍त। सागर में नव न‍िर्वाच‍ित महापौर संगीता त‍िवारी के शपथ गृहण से ठीक दो द‍िन पहले कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी रही न‍िध‍ि सुनील जैन ने कोर्ट पहुंची हैं। महापौर का चुनाव शून्‍य घोष‍ित कराने को लेकर उन्‍होंने कोर्ट में याच‍िका दाख‍िल की है।

कोर्ट

कांग्रेस की महापौर प्रत्‍याशी रही न‍िध‍ि सुनील जैन ने भाजपा की व‍िजयी महापौर प्रत्‍याशी के चुनाव को शून्‍य कराने ज‍िला एवं सत्र न्‍यायाधीश कोर्ट में एक याच‍िका प्रस्‍तुत की है। जानकारी अनुसार भाजपा की व‍िजयी प्रत्‍याशी संगीता डॉ सुशील त‍िवारी के व‍िरुद्ध मप्र नगर पालि‍का अध‍िन‍ियम 1956 के तहत चुनाव को शून्‍य कराने को लेकर कुछ साक्ष्‍य व तर्क और चुनाव में गडबड‍ियों के आरोपों के साथ कोर्ट पहुंची है।

भाजपा प्रत्‍याशी सह‍ित 11 को प्रत‍िवादी बनाया
न‍िध‍ि जैन ने याच‍िका में भाजपा प्रत्‍याशी सह‍ित 11 को प्रत‍िवादी बनाया है। ज‍िला न्‍यायाधीश ने याच‍िका को चतुर्थ अत‍िर‍िक्‍त सत्र न्‍यायाधीश सुनील कुमार के कोर्ट में स्‍थानांतर‍ित क‍िया है। भाजपा प्रत्‍याशी पर चुनाव में शासकीय मशीनरी के दुरुपयोग, राश‍ि व‍ितरण , राशन का आधी रात को व‍ितरण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। न‍िध‍ि जैन के पत‍ि सुनील जैन ने बताया कि महापौर चुनाव के दौरान कई तरह की धांधली और गडबड‍िया की गई हैं। हम तत्‍थों के साथ कोर्ट जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+