MP Nikay Chunav: मतदान के दौरान मशीनों में तकनीकि खराबी, विधायक को वोट डालने दोबारा जाना पड़ा
सागर, 06 जुलाई। मप्र के सागर में निकाय चुनाव के दौरान कुछेक जगह से ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं, इस कारण इन पोलिंगों पर कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने इसको लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। अंबेडकर वार्ड के मतदान केंद्र पर मशीन में खराबी के विधायक पहले वोट नहीं डाल पाए, बाद में पहुंचकर उन्होंने वोट डाला।

सागर में नगर निगम महापौर और 48 वार्ड पार्षद के लिए 388 मतदान केंद्रों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक 28. 37 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका है। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मतदाताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। सागर शहर में 2 लाख 22 हजार 584 मतदाता हैं। शहर में अंबेडकर वार्ड और सुभाषनगर के दो पोलिंग से ईवीएम मशीन में तकनीकि खराबी की शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि प्रशासन ने इन्हें थोडी देर में सुधार करा कर मतदान प्रारंभ करा दिया है।

उत्साह से डाला वोट, दोनों प्रत्याशी जीत के लिए आश्वस्त













Click it and Unblock the Notifications