कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल भाजपा में शामिल, कहा- और MLA भी देंगे पार्टी से इस्तीफा

भोपाल। कांग्रेस से बागी हुए कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के साथ ही होली के दिन कमलनाथ सरकार के रंग में भंग पड़ गया। अब कमलनाथ के हाथ से मध्य प्रदेश की सत्ता खिसकती नजर आ रही है। कांग्रेस के एक और वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल साहू ने भी पार्टी और एमएलए पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिसाहू लाल साहू को पार्टी में शामिल कराया। शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रेस वार्ता करते हुए बिसाहू लाल साहू ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा।

Congree MLA resigned and joined bjp

'कमलनाथ सरकार ने निराश किया'
बिसाहू लाल साहू ने भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश विधानसभा की सदस्यता और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे अब भाजपा में हैं। कांग्रेस के अधिकांश विधायक आनेवाले दिनों में पार्टी से इस्तीफा देंगे क्योंकि कमलनाथ सरकार की कार्यशैली से वे काफी निराश हैं। प्रेस वार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने बिसाहू लाल साहू का स्वागत करते हुए कहा कि वे अब हमारे साथ हैं और हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।

Congree MLA resigned and joined bjp

19 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा
बेंगलुरु में मौजूद 19 कांग्रेस विधायकों ने विधायकी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों में कमलनाथ सरकार के छह मंत्री शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफे के बाद ही विधायकों ने अगला कदम उठाते हुए इस्तीफा सौंप दिया। इन कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास अब विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा नहीं रह गया है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दिया। एक्शन लेते हुए कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी से निकाल दिया और इस्तीफा देने वाले छह मंत्रियों को कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल से हटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+