'कमलनाथ के काम पर भरोसा, लेकिन हार के कारणों पर होगा मंथन', MP Election Results पर जयवर्धन सिंह
Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है। यहां भाजपा को 164 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस 65 सीटें मिल रही हैं। ऐसे में एमपी की सत्ता में वापसी करने के दावा करने वाली कांग्रेस को फिर से बीजेपी सरकार को हटाने में नाकाम रही है। कांग्रेस की हार वजह से जुड़े सवालों को जवाब देते हुए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिस तरह के परिणाम सामने आए हैं, उसकी उम्मीद नहीं थी।
तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी को छत्तीसगढ़ में फिर से वापसी नहीं कर पाई। चार राज्यों में कांग्रेस की महज एक राज्य में सरकार बन रही है। जबकि तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी।

चुनाव परिणाम सामने आने पर तीन राज्यों में कांग्रेस की हार की वजह को लेकर सवाल पूछे जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें विश्वास था कि आज का व्यापारी, किसान और युवा बीजेपी द्वारा पैदा की गई महंगाई से परेशान हैं और कांग्रेस का समर्थन करेंगे। लेकिन क्या कारण रहा कि इस तरह के परिणाम आए, इसको लेकर मंथन किया जाएगा।
जयवर्धन सिंह ने कहा, "हमें 3 राज्यों में इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी। हमें विश्वास था कि आज का व्यापारी, किसान और युवा बीजेपी द्वारा पैदा की गई महंगाई से परेशान हैं। कमलनाथ ने 15 महीने में जो काम किया, उस पर भरोसा है। हमने अपनी बातें रखीं, लेकिन शायद वो मतदाताओं तक ठीक से नहीं पहुंच पाईं। हमें इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।"
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने की बात कही गई थी। लेकिन शुरुआती रुझानों से भी भाजपा को लगातार बढ़त मिलती रही। इसकी बड़ी वजह बुंदेलखंड की 26 सीटें भी हैं। जहां बीजेपी को लंबे समय से समर्थन मिलता रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी का यहां पर प्रदर्शन रहा था।
मध्यप्रदेश में 2018 के चुनावों के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में करीब 15 महीनों तक रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को छोड़ दें, तो शिवराज सिंह चौहान 2005 से ही सत्ता पर काबिज हैं। पार्टी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने मजबूती से वापसी की है।












Click it and Unblock the Notifications