MP News: नर्मदापुरम की होशंगाबाद सीट पर भाई-भाई के बीच कांटे की टक्कर, सट्टा बाजार का भाव जानकर चौंक जाएंगे
MP election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। अब चर्चा परिणाम को लेकर हो रही है। प्रदेश की कई ऐसी सीटें जिन पर कांटे का मुकाबला है और कई सीटें ऐसी है, जिन पर प्रदेश भर की नजरे हैं। ऐसी एक सीट नर्मदापुरम संभाग की है। जहां पर भाई-भाई के बीच मुकाबला है।
फलोदी सट्टा मार्केट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम संभाग की होशंगाबाद सीट पर कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। यहां पर फलोदी सट्टा बाजार का भाव 55- 50 का है। कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा शंकर शर्मा पर ₹55 और भाजपा प्रत्याशी डॉ सीतासरण शर्मा पर 50 रुपए का भाव आ रहा है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है।

नर्मदापुरम संभाग को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां की 36 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा के विधायकों की संख्या ज्यादा रहती है। यहां की 36 में से अधिकांश सीटों पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विधायक हैं। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रभाव वाला बताया जाता है। लेकिन नर्मदापुरम में इस बार पहली बार भाई-भाई आमने-सामने है। वहीं मुलताई में चाचा और भतीजे के बीच मुकाबला है।
भाई भाई का मुकाबला
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी सीतासरण शर्मा और कांग्रेस से उम्मीदवार गिरजा शंकर शर्मा चुनावी मैदान में है। दोनों सगे भाई है जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है नर्मदापुरम में पहली बार भाई-भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए यहां का चुनाव रोचक हो गया है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी गिरजा शंकर पहले भाजपा के नेता थे। गिरजा शंकर शर्मा हाल ही में ही भाजपा से कांग्रेस में आए है और उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। बता दे नर्मदापुरम संभाग में भाजपा के पास 24 सीटें थी, जबकि कांग्रेस के पास 12 सीटें थी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से एक बार फिर चुनावी मैदान में है। पिछली बार की तरह इस बार भी उनकी पत्नी और बेटे ने उनके क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाली। वे पिछले दो चुनाव में भारी मतों से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन वह कितने वोटो से जीतेंगे, इस पर पूरे प्रदेश भर की नजर है। कांग्रेस ने इस बार उनके खिलाफ विक्रम मस्ताल को चुनाव में उतारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नर्मदापुरम संभाग की सीटों पर भी अच्छा-खासा प्रभाव है।
(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications