MP News: रजिस्ट्री कैंप में अचानक पहुंची कलेक्टर, व्यवस्था देखते ही लिया एक्शन
मध्यप्रदेश के झाबुआ में कलेक्टर ने देवझिरी ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया। देवझिरी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर के दर्शन कर घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाये जाने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने देवझिरी ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने पटवारी द्वारा कृषक समरी डामोर के फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हे बताया कि, समस्त किसान अवश्य रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री करवायें, जिससे की शासन की योजनाओं का लाभ निरन्तर प्राप्त होता रहे। उन्होंने ग्रामीणो को समझाया कि जिस प्रकार आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान का दस्तावेज है उसी प्रकार फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड कृषको के डेटाबेस का दस्तावेज है। कलेक्टर ने उपस्थित एसएलआर से प्रतिदिन रिपोर्ट की मॉनीटरिंग करने एवं शाम के समय कैम्प लगा कर फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने देवझिरी स्थित प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर के दर्शन कर, कुण्ड का अवलोकन किया। साथ ही घाटों का निरीक्षण कर उन्होंने घाट के आस-पास सरकारी जमीन की मार्किंग किये जाने एवं घाटों के चौड़ीकरण एवं चेक डेम के निर्माण हेतु टेक्निकल टीम द्वारा सर्वे कर प्रस्ताव बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत देवझिरी के सरपंच, तहसीलदार झाबुआ सुनील डावर, एसएलआर पवन वास्केल, पटवारी, जीआरएस एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने की कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार मेघनगर द्वारा समन्वय कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया जाकर, आवेदिका के घर पर उपलब्ध करवाया गया।जनसुनवाई में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर नेहा मीना ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शाम तक आवेदिका को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर दिया गया, साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी मेघनगर से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने में देरी करने पर स्पष्टीकरण चाहा गया। साथ ही कलेक्टर द्वारा आवेदिका का विधवा पेंशन प्रकरण एवं अन्य योजनाओं का प्रकरण बनाया जाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना में बनेंगे 10 लाख से ज्यादा मकान, किसे मिलेंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications