MP News: अचानक सरकारी स्कूल पहुंच गए कलेक्टर, बच्चों के साथ भोजन चखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
मध्यप्रदेश के नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जिले के दूरस्थ जनजातीय बाहुल्य ग्राम कौज्या के भ्रमण दौरान एकीकृत माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए किचन में तैयार किए जा रहे, मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया।
उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाएं द्वारा पकाए जा रहे भोजन के बारे में जानकारी ली और मध्यान्ह भोजन को चख कर भोजन की गुणवत्ता परखी तथा गुणवत्ता की सराहना की है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी नियमित रूप से अच्छी गुणवत्ता का मध्यान्ह भोजन वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को मध्यान्ह भोजन, रसाईघर पर शेड निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें शाला परिसर में संचालित आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण कर, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों की संख्या, एनआरसी में भर्ती करवाए गए बच्चों की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम जावद चंद्रसिह धार्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी ताराचंद मेहरा सहित अन्य अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
आगल में बच्चों को दिए टिप्स
मध्यप्रदेश के आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले के कन्या हाई स्कूल तनोडिया, हायर सेकेंडरी स्कूल तनोडिया पिपलोन एवं सुदवास का 27 जनवरी को औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों से प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम का फीडबैक प्राप्त कर आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत तक प्राप्त करने एवं छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिए। हायर सेकेंडरी स्कूल तनोडिया, पिपलोन, सूदवास में 10वीं 12वीं के कक्षा अध्यनरत छात्रों से चर्चा कर कलेक्टर ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिक विषयों में अधिक अंक प्राप्त करने के टिप्स देते हुए कहा कि, परीक्षा तक मोबाइल से दूरी बनाए एवं स्कूल समय बाद घर पर 5 से 6 घंटे सतत पढ़ाई करे। छात्रों ने भी कलेक्टर को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का वचन दिया।
ये भी पढ़े- MP News: 10-12वीं की बोर्ड परीक्षा में कैसे करें टॉप, कलेक्टर ने बच्चों को दिए टिप्स












Click it and Unblock the Notifications