MP News: 10-12वीं की बोर्ड परीक्षा में कैसे करें टॉप, कलेक्टर ने बच्चों को दिए टिप्स

मध्यप्रदेश के आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले के कन्या हाई स्कूल तनोडिया, हायर सेकेंडरी स्कूल तनोडिया पिपलोन एवं सुदवास का 27 जनवरी को औचक निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों से प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम का फीडबैक प्राप्त कर आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत तक प्राप्त करने एवं छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिए।

Bhopal

कलेक्टर ने दिए टिप्स

हायर सेकेंडरी स्कूल तनोडिया, पिपलोन, सूदवास में 10वीं 12वीं के कक्षा अध्यनरत छात्रों से चर्चा कर कलेक्टर ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिक विषयों में अधिक अंक प्राप्त करने के टिप्स देते हुए कहा कि, परीक्षा तक मोबाइल से दूरी बनाए एवं स्कूल समय बाद घर पर 5 से 6 घंटे सतत पढ़ाई करे। छात्रों ने भी कलेक्टर को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का वचन दिया। कन्या हाई तनोडिया में स्कूल में छात्राओं को प्रीबोर्ड परीक्षा परिणाम नहीं बताने पर नाराजगी जताते हुए प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों का माह जनवरी का वेतन रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी आरसी खंदार को दिए।

नोडल अधिकारियों से CEO जिला पंचायत ने लिया फीडबैक

जिले के 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम सुधार हेतु सभी मिलकर प्रयास करे, सभी स्कूलों में शिक्षक एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, यह निर्देश सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सभी नोडल अधिकारियों से भ्रमण के दौरान स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, शिक्षकों की उपस्थिति आदि के बारे में बारी-बारी जानकारी ली तथा नोडल अधिकारियों के फीडबैक के अनुसार स्कूलों में सुधार एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

ये भी पढ़े- Budget 2025: बजट से क्या चाहते हैं सराफा कारोबारी?, मोदी सरकार के नाम दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+