MP News: रेत माफियाओं ने ट्रॉली छुड़ाने के लिए किया हमला, कलेक्टर को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया जब मध्य प्रदेश के भिंड में रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए गई टीम पर हमला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि, हमले के दौरान हमलावरों ने कलेक्टर को अपना निशाना बनाया है, फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Bhind

जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ है, जब रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए टीम ने छापा मारा था। वहीं इस दौरान माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, हमले के बाद कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जहां उन पर भी हमलावरों ने हमला किया है।

पूरा घटनाक्रम देर रात का बताया जा रहा है, जब बदमाश अवैध उत्खनन के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने आए थे। इस दौरान बदमाशों की टीम से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बदमाशों ने जमकर पथराव किया है। वहीं पथराव की सूचना मिलने ही कलेक्टर, समेत तमाम माला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, जहां बदमाशों ने सभी पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने चेकिंग के दौरान अवैध ट्रैक्टर को पकड़ा था, जिसके बाद ट्रैक्टर को छुड़ाने पहुंचे लोगों ने हमला किया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, फिलहाल कलेक्टर की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया। उधर, पुलिस ने बताया है कि, बदमाशों ने रेत से भरी ट्राली को छुड़ाने की कोशिश में यह हमला किया है। हमले के वक्त कलेक्टर की सुरक्षा में लगे कुछ लोगों ने जवाबी फायर भी किया, जिसके बाद हमला करने वाले लोग मौके से यह भाग गए। वहीं अब इस घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि, हमले के पीछे कौन लोग हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: इस थाने में होने जा रही जब्त वाहनों की नीलामी, कैसे करें आवेदन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+