Indore News: इस थाने में होने जा रही जब्त वाहनों की नीलामी, कैसे करें आवेदन, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में अलग-अलग थानों पर बड़ी संख्या में नीलामी के वाहन रखे हुए हैं, जहां अब धीरे-धीरे इन वाहनों की नीलामी की जाएगी। समय-समय पर वाहनों की नीलामी का कार्य किया जाता है, जहां नीलामी में बड़ी संख्या आवेदनों की पहुंचती है।
अबकी बार भी संयोगितागंज थाने में होने वाली नीलामी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि संयोगितागंज थाने में होने वाली नीलामी के दौरान कितने वाहन नीलाम हो पाते हैं।

थाना संयोगितागंज में होगी नीलामी
पुलिस एक्ट में जप्त कुल 173 दो पहिया एवं 4 चार पहिया वाहन थाना परिसर संयोगितागंज इन्दौर में जिस हालत में रखे हैं वह 18 फरवरी को प्रात: 11 बजे थाना संयोगितागंज इन्दौर में खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जायेंगे। वाहनों की सूची एवं नीलामी की शर्तें आवेदन फार्म के साथ प्रदाय की जायेगी। आवेदन फार्म संबंधित थाने से प्राप्त किये जा सकेंगे।
कुछ इस तरह से कर सकते हैं आवेदन
पुलिस उपायुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जोन क्रमांक 03 नगरीय इंदौर ने बताया कि, वाहन क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति फार्म 100 रुपए की राशि का पोस्टल आर्डर, जो पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-3 के नाम से देय होगा, थाना संयोगितागंज इन्दौर में जमा कर नीलामी हेतु निर्धारित आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। पूर्ण भरे हुये आवेदन फार्म प्रतिभूति राशि के डिमांड ड्राफ्ट सहित थाना संयोगितागंज में 17 फरवरी की शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकेंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में अलग-अलग थानों पर बड़ी संख्या में नीलामी के वाहन रखे हुए हैं, जहां अब धीरे-धीरे इन वाहनों की नीलामी की जाएगी। समय-समय पर वाहनों की नीलामी का कार्य किया जाता है, जहां नीलामी में बड़ी संख्या आवेदनों की पहुंचती है।
ये भी पढ़े- Indore News: भीख देने और लेने वाले पर एक्शन, पहली बार FIR दर्ज












Click it and Unblock the Notifications