कश्मीर में सर्द हवाएं एमपी में बढ़ाएंगी कंपकंपी, 15 नवंबर से गिरेगा इंदौर भोपाल का तापमान; IMD का बड़ा अपडेट

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के मौसम में कश्मीर में पड़ने वाली बर्फबारी का असर दिखने वाला है। प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों में ठंड का दौर आ सकता है। उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विज्ञान ने अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    कश्मीर में सर्द हवाएं एमपी में बढ़ाएंगी कंपकंपी, 15 नवंबर से गिरेगा इंदौर भोपाल का तापमान

    दरअसल, पहाड़ों पर मंगलवार से बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके चलते उत्तर की ओर से आई सूखी और बर्फीली हवाओं की वजह से कई मध्य प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि राजधानी भोपाल में इसका प्रभाव नहीं दिखा है।

    Snowfall in Kashmir cold in Madhya Pradesh

    बुधवार को भोपाल में सुबह घनी धुंध छाई रही। शहर के कुछ इलाकों में सुबह दृश्यता 1000 मीटर से भी कम रही। लेकिन, दिन में तेज धूप का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान में फिर उतार-चढ़ाव दिखेगा।

    बुधवार के मौसम को देखा जाये तो निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

    प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो भोपाल में 15 उज्जैन में 16.02 जबलपुर में 14.5 मंडला में 12 ग्वालियर में 16 इंदौर में 16.8 राजगढ़ में 14 और बालाघाट में 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

    वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो भोपाल में 21.4 ग्वालियर में 32.2 इंदौर में 30.02 उज्जैन में 31.8 जबलपुर में 30.7 और खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

    मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार भी दिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+