लाड़ली बहनों को CM Shivraj Singh 27 को देंगे उपहार, बढ़कर 1250 हो सकती है योजना की राशि
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) रक्षाबंधन से तीन दिन पहले 27 अगस्त को प्रदेश की लाड़ली बहनों को तोहफा देने वाले हैं। वे संवाद कार्यक्रम के दौरान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी खुलकर कोई कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: Amazing: हे भगवान! महिला डॉक्टर ने घर में घुसे घायल सांप की कर दी मलहम पट्टी, आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़िए
गुन्नौर में मंच से कहा वचन देता हूं, जिंदगी में कांटे नहीं आने दूंगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते रोज पन्ना जिले के गुन्नौर में लाड़ली बहना सम्मेलन व जनदर्शन सम्मलेन में पहुंचे थे। मंच से भावुक अंदाज में बोले कि गुन्नौर की सड़कों पर मेरी बहनों और भाईयों ने फूलों की वर्षा कर मेरा स्वागत किया है। आरती उतारी है। सीएम ने कहा कि मैं वचन देता हूं कि मैं आपकी जिंदगी में कांटे नहीं आने दूंगा। बहनों ने मेरी आरती उतारी है, मैं उनकी जिंदगी के अंधेरे को दूर करूंगा। मैं इस राखी के बंधन को निभाउंगा, 27 अगस्त को उपहार देकर तुम्हारी खुशियों को और बढ़ाउंगा।












Click it and Unblock the Notifications