सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, एक सप्ताह में बनेगा ‘मप्र स्वर्ण कला बोर्ड'
मध्य प्रदेश में स्वर्णकार समाज का बड़ा तबका है। शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज भोपाल में आयोजित सोनी महापंचायत में घोषणा करते हुए मप्र स्वर्णकला बोर्ड के गठन को हरीझंडी दे दी।

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित सोनी महापंचायत में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सोनी समाज का हुनर बढ़े, इसके लिए एक सप्ताह में मप्र स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाए। सीएम हाउस में बीते रोज सोनी महापंचायत का आयोजन किया गया था। सीएम ने प्रदेशभर से आए स्वर्णकारों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज के बिना सामाजिक कार्य नहीं चल सकता।

Recommended Video
समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसलिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोनी समाज की कला जीवित रहे और इससे रोजगार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास करूंगा। समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसके लिए प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन करेंगे। एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी हो जायेंगे। उन्होंने सोनी समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़देवजी की मूर्ति भोपाल में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों को प्रशिक्षण की व्यवस्था और 8 हजार रूपए महीना मानदेय प्रदान करने की घोषणा की। उदारतापूर्वक बंदूक के लाइसेंस भी प्रदान करेंगे।
ओरछा : रामराजा की नगरी में अंतरराष्ट्रीय 'राम महोत्सव’, विश्वविख्यात रामलीला में दुनिया भर से कलाकार आएंगे
स्वर्णकला को जीवित रखने स्वर्णकला बोर्ड का गठन जरूरी
राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि प्रदेश में सोनी समाज बहुत प्रभावशाली समाज है। इसके बगैर विवाह का संस्कार नहीं होता। मनुष्यों और मातृशक्ति को सजाने का कार्य हमारा समाज करता है। हमारे कारीगरों के प्रोत्साहन देने और कला को जीवित रखने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन हो तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्वर्णकार समाज उनका हमेशा साथ देगी।












Click it and Unblock the Notifications