CM Shivraj ने धर्मासुर को अपनी कुर्सी पर बैठाया, पैर पखारे, धूल भरी जमीन पर भोजन किया
टीकमगढ़ में शिवराज सिंह चौहान ने मप्र की क्रांतिकारी योजना गरीब-बेघरों को आवासीय भूखंड प्रदान करने की योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां गरीब बुजुर्ग महिला को गले लगा लिया तो एक बच्चे को गोद में उठाकर चूम लिया।

CM Shivraj Singh Chouhan चुनावी साल 2023 के प्रारंभ होते ही राजनीतिक मंचों पर अलहदा और जुदा अंदाज नजर आने लगे हैं। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण की तरह नजर आए, उन्होंने हथेरी गांव के गरीब धर्मासुर को मंच पर बुलाया, सुदामा की तरह उसके पैर पखारे, पूजन किया और गुलाब का फूल भेंट किया। वे मैदान में जमीन पर बैठकर बतियाते तो गरीब का टिफिन खुलवाकर भोजन करते भी नजर आए। सीएम यहां लीक से हटकर अलग ही अंदाज में नजर आए। दरअसल मप्र में गरीब और बेघर परिवारों को भूखंड वितरण योजना का शुभारंभ टीकमगढ़ से किया गया है। पहले दिन 10,918 लोगों को भूखंडों का वितरण किया गया।

धर्मासुर ने सीएम को भूखंड प्रदान करने की सलाह दी थी, पूजन किया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत कार्यक्रम के लिए मना करते हुए मंच से कहा कि वे स्वागत से पहले नर सेवा, नारायण सेवा करेंगे। इसी क्रम में उन्हाेंने हथेरी गांव के गरीब धर्मासुर को अपनी कुर्सी पर बैठाकर उनका स्वागत किया। साथ ही धर्मासुर के पैर भी मुख्यमंत्री ने धाेए। उन्होंने कहा कि इन्होंने ही योजना बनाने को लेकर हथेरी गांव में प्रेरित किया।
Recommended Video

जमीन पर बैठकर भोजन किया, बच्चे को गोद में उठा दुलार किया
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से जमीन पर बैठकर चर्चा की और सभी 36 हितग्राहियों के पास जा कर उन्हें प्लाट का प्रमाण पत्र दिया। साथ ही इस दौरान वे बच्चों को गोद में दुलार किया। घर से लाए एक हितग्राही के टिफिन को खुलवाकर जमीन पर बैठकर भोजन किया। साथ ही उनसे परिवार के सदस्य की तरह बैठकर बात की। यहीं पर उन्होंने एक हितग्राही द्वारा लाया गया टिफिन खुलवाकर सभी के साथ भोजन भी किया। सीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यहां 10 हजार 918 हितग्राहियों को 129.37 करोड़ मूल्य के आवासीय भूखंडों का वितरण किया।

मां बगाज माता मंदिर पहुंचकर पूजन किया
शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को टीकमगढ़ पहुंचकर प्रसिद्ध मां बगाज माता मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बगाज मां के यहां से क्रांतिकारी योजना शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस ने 50 साल राज किया, कुछ किया, नहीं किया। केन-बेतवा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इससे टीकमगढ़ के किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

हवाई जहाज से तीर्थदर्शन कराएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुंदरपुर गांव में कहा कि अब तीर्थदर्शन योजना में बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। साथ ही शिवपुरी पंचायत कुंडेश्वर व आचर्य गांव को आचार्य धाम नाम किया जाता है। साथ ही उन्हाेंने मंच से खाद्य विभाग में हुई गड़बड़ी के लिए जांच के आदेश दिए।

सेवा करोगे तो कंधे पर बैठाउंगा, गड़बड़ की तो नौकरी नहीं करने दूंगा
अधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि जनता की सेवा करेंगे तो कंधे पर बैठाउंगा। गड़बड़ किया तो नौकरी नहीं करने दूंगा। निवाड़ी में शिकायत की तो कलेक्टर को हटाया। राशन की दुकान कमाई का जरिया नहीं है। हम हर 20-25 गांवों के बीच में एक सीएम राइज स्कूल खोलेंगे। स्कूल में सभी सुविधाएं हाेंगी। कांग्रेस ने बच्चों से लैपटाप छीन लिए थे। मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थदर्शन योजना बंद कर दी। तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications