MP News: ‘जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीते वह महावीर’, अमरकंटक में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

अमरकंटक में आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि महावीर स्वामी के 5 महाव्रत शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराते हैं।

shivraj singh

CM Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महावीर स्वामी के 5 महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह भौतिकता से दग्ध मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दर्शन कराते हैं। महावीर स्वामी ने बताया था कि जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीते वह महावीर होते हैं।

सीएम शिवराज बोले कि स्वयं को जीतने वाले जितेंद्रिय अर्थात जैन है। इस अर्थ में सभी को जैन बनने का प्रयास करना चाहिए। सीएम अमरकंटक में प्रदेश की श्रेष्ठ गो-शालाओं, गो-भक्तों और पशु सेवकों को आचार्य श्री विद्यासागर जी दया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर राष्ट्रसंत हैं, उनमें मुझे महावीर स्वामी की छवि दिखाई देती है। मूक माटी उनका अद्भुत ग्रंथ है। हम सबमें एक ही चेतना को देखते हैं, हर प्राणी का कल्याण चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने गाय और पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की है। प्रदेश के हर विकासखंड में एक-एक एंबुलेंस चलाई जा रही है, जिसमें डॉक्टर और कंपाउंडर की व्यवस्था भी की गई है।

नर्मदा

मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी, पुण्य-सलिला माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। इसके बाद सीएम ने अमरकंटक में जैन धर्मशाला पहुंच कर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

jayanti
मध्य प्रदेश

भगवान आदिनाथ के किए दर्शन
सीएम अमरकंटक में सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर भी पहुंचे। यहां भगवान आदिनाथ के दर्शन कर प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान को मंदिर परिसर में स्थापित 1000 प्रतिमाओं संबंधी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े- Sehore News: CM शिवराज के गृह जिले सीहोर में नसरुल्लागंज का नाम बदलकर किया गया भैरुंदा, अधिसूचना जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+