Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झूठ फरेब की राजनीति करने वालों को जवाब दें, सजग प्रहरी की तरह काम करें पार्टी कार्यकर्ता: CM शिवराज

MP Election 2023 News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में 55 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन सरकारों ने कभी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों, आदिवासियों की चिंता नहीं की। 2014 में एक गरीब मां के बेटे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और आज भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय प्रागंण में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है, एक बार फिर कांग्रेस के लोग आएंगे और झूठे वादों का जाल फैलाकर लोगों को बहकाने, गुमराह करने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को सजग प्रहरी की तरह इन झूठ-फरेब की राजनीति करने वालों को जवाब देना है और बूथ-बूथ, घर-घर जाकर यह बताना है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें ही गरीबों, आदिवासियों की चिंता करती है। इसलिए आने वाले चुनावों में वे उस भाजपा का साथ दें, जो उनका साथ देती है।

CM Shivraj Singh Chouhan and VD Sharma addressed the worker conference in Jhabua Assembly

भाजपा ने की रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई की चिंताः शिवराजसिंह चौहान

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2005-06 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जब मैं झाबुआ आया था, तो यहां सड़कें नहीं थी, बिजली नहीं आती थी, पानी नहीं था। गांवों में स्कूल, छात्रावास और आश्रम शालाएं नहीं थीं। बच्चों को पढ़ने के लिए मीलों पैदल जाना पड़ता था। मैंने संकल्प लिया कि बच्चों को पैदल स्कूल नहीं जाने दूंगा और हमने भांजे-भांजियों को साइकिलें दी। यहां सीएम राइज स्कूल भी खोला जा रहा है, जिसमें अच्छे प्राइवेट स्कूलों की तरह लायब्रेरी, लैब, खेल मैदान और सभी सुविधाएं होंगी।

शिवराज ने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि यहां विकास का जितना काम भाजपा सरकार ने किया, कभी कांग्रेस ने किया था क्या? हमने पेसा एक्ट लागू करके आदिवासी भाईयों को जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिया। हमारी केंद्र सरकार 5 किलो राशन मुफ्त दे रही है, क्या कभी कांग्रेस ने दिया था? उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हर गरीब के पास रहने के लिए जमीन होगी। हम जमीन का पट्टा देंगे और प्रधानमंत्री पक्का मकान दे रहे हैं। जो लोग उस योजना में छूट गए हैं, उन्हें भी सर्वे कराकर हम मुख्यमंत्री जन आवास योजना में मकान देंगे। हमारी सरकार हर गरीब के लिए, हर आदिवासी भाई के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ पढ़ाई और दवाई की भी चिंता करती है।

मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाजपा अपना परिवार है और मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं। मैं यहां मौजूद लाडली बहनों से पूछना चाहता हूं कि कभी कांग्रेस ने एक रुपया भी दिया था क्या? हमने 1000 रुपये से यह योजना शुरू की है और इसे तीन हजार रुपये तक लेकर जाएंगे। पैसा है, तो मन में विश्वास रहता है और मैं इन बहनों की बांधी राखी की कसम खाकर कहता हूं कि आपकी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। श्री चौहान ने कहा कि किसानों को हमारे प्रधानमंत्री जी 6 हजार रुपये दे रहे हैं और अब प्रदेश सरकार भी 6000 रुपये देगी। यानी हर साल 12 हजार रुपये खाते में आएंगे।

झूठ की राजनीति करने वालों से सावधान करें: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने घोषणा की थी कि कन्या विवाह योजना में सरकार 51000 रुपये देगी, लेकिन एक पैसा नहीं दिया। बच्चों को जन्म देने वाली बहनों के लड्डू छीन लिए। संबल योजना बंद कर दी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक है, इसलिए कांग्रेस के लोग फिर आएंगे। अपने झूठे वादों से लोगों को बहकाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाएं और लोगों को झूठ की राजनीति करने वालों से सावधान करें। उन्हें बताएं कि जो लाभ उन्हें मिल रहे हैं, वो भाजपा की सरकारें दे रही हैं। पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लें और उन्हें जीत दिलाने के लिए दिन-रात एक कर दें।

झूठ की राजनीति करने वालों को जवाब दें पार्टी कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने कभी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों, आदिवासियों की चिंता नहीं की। गरीब मां के बेटे नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने तय किया कि कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करके लोगों को पक्के मकान दिए। जब परिवार का कोई व्यक्ति बीमार होता था, तो उसके इलाज के लिए लोग कर्ज लेकर साहूकारों के जाल में फंस जाते थे और जमीन से लेकर जेवर तक गिरवी रखना पड़ता था। प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके हर गरीब के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। हमें गर्व है कि अब पैसे के अभाव में किसी गरीब को इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ता।

भ्रष्टाचार मिटा, इसलिए होता है दलालों के पेट में दर्द

शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी कहते थे कि जब हम दिल्ली से किसी गरीब के लिए 1 रुपया भेजते हैं, तो सिर्फ 15 पैसे उस तक पहुंचते हैं, 85 पैसे दलालों और भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ जाते हैं। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए क्या व्यवस्था की? श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 48 करोड़ जनधन खाते खोले। आज केंद्र से भेजा गया एक रुपया पूरा गरीबों के खातों में पहुंचता है, भ्रष्टाचार समाप्त हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+