CM शिवराज सिंह चौहान बोले-'सुन लो गुंडों, अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ की तो जमीन में गाड़ दूंगा'
होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का एंग्री अवतार देखने को मिला है। सीएम चौहान ने गुंडों, बदमाश और माफियाओं को सीधी चुनौती दी है। मौका था मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बाबई में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित किसान सम्मान समारोह का।
Recommended Video

समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी देते कहा कि 'आजकल अपन यानी मामा खतरनाक मूड में हैं। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं क्योंकि अभी मामा पूरे फॉर्म में हैं। जिन्होंने मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया। कहीं भवन बना दिया, कहीं ड्रग माफिया है। सुन लो रे ! मध्यप्रदेश छोड़ देना वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा।
बता दें कि इस साल ही मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उनके अवैध निर्माण बुलडोजर चलाए हैं। इधर, किसान सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो, बिना लिए दिए निश्चित समय पर सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं का लाभ जनता तक मिले यही सुशासन है और मैं इसे सुनिश्चित करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications