द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना करोड़ों जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान: CM शिवराज

CM Shivraj says Making Draupadi Murmu presidential candidate is honor of crores of tribas

भोपाल, 23 जून। द्रौपदी मुर्मू को NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी और bjp की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, एक ऐसी पार्टी है,जिसने एक सामान्य और जनजातीय परिवार में जन्म लेने वाली बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

president candidates

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी जनजाति के लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश में निवास करने वाले आदिवासी जनजाति के लोग शामिल हुए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में आदिवासी जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश को ट्राइबल स्टेट भी कहा जाता है। ऐसे में द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर जनजाति लोगों के समुदाय में खुशी का माहौल है। यही वजह है कि आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जनजाति समाज के लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये केवल द्रौपदी मुर्मू का सम्मान नहीं है, बल्कि देश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों और मध्यप्रदेश में निवास करने वाले करोड़ों करोड़ जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान है। अब जनजातीय समाज की एक बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठेंगी। वह भारत की संवैधानिक प्रमुख होंगी, तीनों सेनाओं की मुखिया होंगी और भारत की राष्ट्रपति होंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जनजातीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जनजातीय भाई-बहनों, नाचो, गाओ, खुशियां मनाओ। कल द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े पद के लिए फार्म भरेंगी। आप जहां भी कल 12 बजे रहें, वहीं नाचिये, गाइये, खुशियां मनाइये। हम सबके लिए यह आनंद और उत्सव की घड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+