MP News: CM शिवराज ने ओडिशा बालासोर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, भाजपा ने आज रद्द किए प्रदेश के सभी कार्यक्रम

ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने आज के मध्य प्रदेश के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

CM Shivraj expressed grief over Odisha Balasore train accident, BJP canceled all programs of mp

Odisha Balasore train accident: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जाहिर किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। बता दें कि शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 200 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है और राहत बचाव का कार लगातार जारी है। जिसमें 600 जवान लगे हुए हैं।

सीएम शिवराज ने शुक्रवार देर रात उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में ट्वीट करते हुए लिखा कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने तथा घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सभी कार्यक्रम किए निरस्त

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए भयावह रेल हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देश पर केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले पार्टी के सारे कार्यक्रमों को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया है। मध्यप्रदेश भाजपा ने भी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है।

12 लाख रुपये आर्थिक सहायता

शर्मा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई गंभीर रेल दुर्घटना होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की दुखद मृत्यु हुई। यह दुर्घटना अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाली है। PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी सभी नेताओं ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को 12 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी है। पीड़ित परिवार जनों के साथ हम सब लोग खड़े है।

शर्मा ने कहा कि इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देश पर केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यकर्मों को स्थगित किया है। जिसके साथ मध्यप्रदेश में आज होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+