MP News: अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों की ली बैठक
प्रदेश में अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास से सामाजिक लोगों से चर्चा की इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश के अंबेडकर जयंती को लेकर बड़े जोरों शोरों के साथ तैयारियां चल रही है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी अंबेडकर जयंती पर अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को साधने में लगे हुए। इसके पीछे की वजह आगामी विधानसभा चुनाव है। इसी को लेकर भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य (Jyotiraditya Scindia) सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक की।
मुख्यमंत्री शिवराज ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निवास से वीसी के माध्यम से सामाजिक लोगों से चर्चा की। सीएम चौहान ने कहा है कि भारतीय संविधान और आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महू, महेश्वर और ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ किए जाएं। डॉ अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को महू और महेश्वर में कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ ही 16 अप्रैल को ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर महाकुंभ किया जा रहा है। भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का गरीब, दलित और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी महाकुंभ में शामिल हों और डॉ. अंबेडकर के प्रति अपना आदर भाव प्रकट करें।
डॉ अंबेडकर महाकुंभ
सीएम शिवराज ने कहा कि डॉ अंबेडकर महाकुंभ प्रदेश में विकास और कल्याण की नई दिशा का आरंभ होगा। इसके आयोजन और व्यवस्था में सभी पंचायत प्रतिनिधि, जन-प्रतिनिधि अपना दायित्व निभाएं। ग्वालियर महाकुंभ क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है, प्रत्येक गांव का महाकुंभ में प्रतिनिधित्व हो। आवागमन, बैठक और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है और प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति और जनजाति का वोट बैंक है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलितों में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं, ऐसे में अंबेडकर जयंती के माध्यम से हर राजनीतिक दल एससी-एसटी के वोटरों को साधने की कोशिश में लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications