Bhopal News: फिल्म ‘छावा’ के शो में मराठा परंपराओं संग सीएम मोहन यादव का स्वागत, आयोजन बना ऐतिहासिक

MP News: भोपाल के लेक व्यू अशोका में सोमवार का दिन इतिहास और प्रेरणा से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का विशेष शो देखा।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के वरिष्ठ पार्षद काका पप्पू विलास राव घाडगे और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

CM Mohan Yadav welcomed with Maratha traditions at the show of the film Chhava in Bhopal ghadge

फिल्म में संभाजी महाराज के अद्वितीय बलिदान और सनातन धर्म की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का जीवंत चित्रण देख सीएम मोहन यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "ऐसा पुत्र भगवान सबको दे।"

वीरता, बलिदान और राष्ट्रधर्म का संदेश

फिल्म में मराठा साम्राज्य के यशस्वी योद्धा और हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन की वीरता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति उनकी अगाध निष्ठा को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। सीएम ने कहा, "संभाजी महाराज ने कठिन यातनाओं के बावजूद राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। यह फिल्म हर भारतीय को राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का भाव सिखाती है।"

CM Mohan Yadav welcomed with Maratha traditions at the show of the film Chhava in Bhopal ghadge

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा, "आज भी देश और धर्म के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन हम संगठित होकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह फिल्म हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाती है।"

विधानसभा में भी मिला न्योता

बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी विधायकों को 'छावा' फिल्म देखने का न्योता दिया था। इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विधायकों ने फिल्म का विशेष शो देखा।

CM Mohan Yadav welcomed with Maratha traditions at the show of the film Chhava in Bhopal ghadge

पिछले महीने ही टैक्स फ्री की थी फिल्म

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बीते महीने ही प्रदेश में 'छावा' फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके वीर पुत्र संभाजी महाराज पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहे हैं।

"फिल्म की पूरी टीम बधाई की पात्र"

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले संभाजी महाराज की गाथा अमर है। फिल्म में जिस तरह से उनके जीवन के संघर्ष और साहस को दिखाया गया है, वह सराहनीय है। इस फिल्म की पूरी टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने राष्ट्रनायक संभाजी महाराज की गाथा को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास किया।"

स्वागत में दिखा मराठा गौरव

इस अवसर पर भाजपा पार्षद काका पप्पू विलास राव घाडगे और श्री कृष्णा घाडगे ने मराठा परंपराओं के अनुरूप मुख्यमंत्री का स्वागत कर आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया। फिल्म के शो के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि यह फिल्म नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ेगी।

CM Mohan Yadav welcomed with Maratha traditions at the show of the film Chhava in Bhopal ghadge

संभाजी महाराज के बलिदान को सिनेमा ने किया जीवंत

फिल्म देखकर भावुक हुए सीएम ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज जितने साहसी और राष्ट्रनायक थे, वैसे ही उनके सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज भी वीरता की मिसाल हैं। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सिनेमा के माध्यम से उनके संघर्ष और बलिदान को जिस तरह जीवंत किया गया है, वह सराहनीय है। मैं इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई देता हूं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने आगे कहा कि देश और धर्म के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

CM Mohan Yadav welcomed with Maratha traditions at the show of the film Chhava in Bhopal ghadge

सरकार करेगी ऐसे सिनेमा को सहयोग

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी और भारत के गौरवशाली इतिहास से लोगों को अवगत कराने वाली फिल्मों को आगे भी प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी तरह सहयोग करेगी।

काव्य पाठ से बढ़ाया जोश

फिल्म के बाद मुख्यमंत्री ने संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित एक प्रेरक काव्य रचना भी पढ़ी, जिसे सुनकर सभागार में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सुखद संयोग है कि मैं इस फिल्म को अपने मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ देख रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+