कांग्रेसी नहीं चाहती कि बुंदेलखंड के लोगों की जिंदगी में सुख का सूरज आए- सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोड शो के दौरान कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी लेकर समाजवादी पार्टी आई, फिर दो दिन बाद ही प्रत्याशी बदल दिया।
खजुराहो लोकसभा सीट में हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा के चुनाव में आप लोगों ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को जिताकर विरोधियों के छक्के छुड़ाते हुए प्रदेश में 163 कमल का फूल खिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि बुंदेलखंड में हरियाली आए, बुंदेलखंड की आय बढ़े। बुंदेलखंड के किसानों की गरीबों की मजदूरों की जिंदगी में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी सुख का सूरज बनकर आए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने जा रहा है। कांग्रेस नेता पहले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, अब उनके एक नेता पदयात्रा कर रहे हैं। पूरे बुंदेलखंड के अंदर जीवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकास की बहार लाकर लोगों के जीवन को सुगम बनाया है।
सनातन को आगे ले जाने के लिए मथुरा की ओर जाना पड़ेगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति की जय-जयकार हो रही है। उज्जैन में महाकाल महालोक बन गया है, काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। अब सनातन को और आगे ले जाने के लिए मथुरा की ओर जाना पड़ेगा। दुनिया में अगर किसी को जीवन जीने की ललक सीखनी है तो वह बुंदेलखंड आए। प्रधानमंत्री जी ने बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी है, जो इस क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगी।
कांग्रेस पार्टी में नकली राजा-महाराजा, हमारी पार्टी में सब कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद राजा-महाराजा तो बचे नहीं। कांग्रेस पार्टी में नकली राजा-महाराजा हैं, हमारी पार्टी में सभी कार्यकर्ता होते हैं। अगर भाजपा को समझना है तो भारत माता की जय बोल देते हैं तो सब समझ जाते हैं। भाजपा गरीबों, किसानों, युवाओं सहित सभी समाज वर्ग का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सीमाओं पर देश के जवानों की इज्जत नहीं होती थी। जब देखो तब पड़ोसी देश हमारे देश और जवानों पर हमला कर चले जाते थे। लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश के जवानों का सम्मान बढ़ा है, दो-दो बार दुश्मन देश में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया है।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाना है- विष्णुदत्त शर्मा
जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुझे पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सिर्फ 12 दिन का समय मिला था। लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथम मेहनत से करीब पांच लाख वोटों से पार्टी को जीत मिली। आपने पिछला चुनाव जिताकर जिस कमल के पुष्प को दिल्ली भेजा था, आज वह स्वर्ण कमल का फूल बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। पीएम जी के नेतृत्व में देश का लगातार विकास हो रहा है। पीएम मोदी देश को विकसित बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल रणनीति से देश और प्रदेश के हर बूथ पर चुनाव जीतकर ऐतिहासिक बहुमत से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है, इसके लिए हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ना है। हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी में जोड़कर हमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में जीत का इतिहास बनाना है। भाजपा में प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर चुनाव लड़ता है, लेकिन यह चुनाव कई मामलों में बहुत अलग है। इस लोकसभा चुनाव में तो भारत की जनता ही नरेन्द मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी पहले मैदान छोड चुकी है, समाजवादी पार्टी यहां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। पहले उत्तरप्रदेश से लोकर प्रत्याशी दिया फिर बदला। जो प्रत्याशी नहीं तय कर पा रहे वे बुन्देलखण्ड और खजुराहो की जनता का क्या भला करेंगे। आप सभी जनता जनार्दन भाजपा को वोट देकर श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ को मजबूत बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications