MP में कब होंगे छात्र संघ चुनाव?, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाँधी हाल में आयोजित लिट चौक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया। इस दौरान उपस्थित युवा जन मुख्यमंत्री की हाजिर जवाबी और विषय विशेषज्ञता के कायल हुए।

उन्होंने अपनी शिक्षा, राजनीति और मालवा से भोपाल तक के सफर पर पूछे गये सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, सुशासन को समझने के लिये विक्रमादित्य और राजा भोज के बारे में युवाओं को जानकारी होना चाहिये।

Indore

कॉलेज के छात्र संघ चुनाव करवाने संबंधी प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है, पर आपको समझना होगा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले छात्र संघ चुनाव ही युवाओं के लिये लोकतंत्र को समझने का जरिया हुआ करता था। संविधान के 74वें संशोधन के पश्चात जब से नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं तब से देखने में आ रहा है कि 22-25 साल का युवा सरपंच, पार्षद आदि का चुनाव लड़ विकास में अपना योगदान दे रहा है। आज लोकतंत्र को समझने के लिये युवाओं के पास अधिक मौके हैं।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि, वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। सरकार की नीति स्वरोजगार, उद्योग स्थापना के लिये सहयोगी हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से यह धारणा भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है कि कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद नौकरी मिलना मुश्किल है। शिक्षा वही जो भविष्य को संवारे, इसलिये नीति में कौशल ज्ञान को संवारने के सभी प्रबंध किये गये हैं, क्योंकि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सबका हक है।

उन्होंने कहा कि, इंदौर रोल मॉडल है। मैं सारे प्रदेश को इंदौर की तरह बनाना चाहता हूं और इंदौर को मुंबई-दिल्ली से भी आगे ले जाना चाहता हूं। उन्होंने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होने की बात कह युवाओं से आग्रह किया कि जीवन काल में सबको समय दें, परिवार, काम धंधे के साथ शरीर को स्वस्थ रखना सबसे बड़ा कर्तव्य है। नदी जोड़ने की योजना पर वे बोले एक में बाढ़ और दूसरी सूखी, यह नहीं चलेगा। कितनी सीधी बात है नदी जोड़ेंगे तो दोनों तरफ जल होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार को मध्यप्रदेश ने अमलीजामा पहनाना शुरू किया है और अब तो 25 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना का भी शुभारंभ होगा।

ये भी पढ़े- Indore को CM मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, क्या रहा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+