गौ माता की पूरी चिंता करेगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने कहा- गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान किया दोगुना

MP CM Mohan Yadav: यादव समाज सम्मेलन में शामिल होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अशोकनगर के चंदेरी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही, कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। सीएम यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने निर्णय लिया कि सड़कों पर गौ माता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे।

गौ-माता की पूरी चिंता अब भाजपा सरकार करेगी। वहीं, कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि 2018 में कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने गुना-अशोकनगर की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारे 100 दिन के कार्यकाल में हमारी सरकार ने गुना और अशोकनगर के लिए विश्वविद्यालय के साथ युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी।

MP CM Mohan Yadav

चंदेरी में बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि यहां पर हमने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय भी दिया है, जिसके माध्यम से युवा पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे। युवाओं को मान सम्मान मिलेगा। तीन महीने की सरकार में 100 से ज्यादा फैसले लिए गए। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के समय से गौ पालन कर रहा है।

इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि सड़कों पर गौ माता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे, उनकी पूरी चिंता अब से प्रदेश की भाजपा सरकार करेगी। जैसे आदमी के इलाज के लिए एंबुलेंस आती है, वैसे ही गौ माता के इलाज के लिए भी अब एंबुलेंस बुलाकर उनका भी इलाज करने का निर्णय लिया है। गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को भी 100 प्रतिशत बढ़ाकर उसे दोगुना कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मैं जो भी कार्य कर रहा हूं, यह आशीर्वाद भाजपा के माध्यम से मिला है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। आप सभी लोग संकल्प लें कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने यादव समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास से देश को आगे ले जाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री देश को विकसित बनाने और विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए सबका प्रयास भी आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+