आम बजट 2025 मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को देगा नई उड़ान:सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आम बजट 2025 की तारीफ करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला बताया है। उन्होंने इसके साथ पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इसके लिए धन्यवाद भी किया। सीएम ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह कल्याणकारी बजट सिद्ध होगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा 12 लाख रुपए तक की टैक्स में छूट मिडिल क्लास के लिए क्रांतिकारी कदम है। इससे मिडिल क्लास की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान मिलेगा। यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है।

Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने का निर्णय अभिनंदनीय है। बीते एक दशक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जो समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं, उसमें देश के मध्यम वर्ग का परिश्रम और सामर्थ्य सम्मिलित है। निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किया गया यह निर्णय मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें- MP News: बजट 2025 पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, किसानों के लिए क्रेडिट लिमिट बढ़ाना अहम कदम

आगे उन्होंने लिखा निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किया गया यह निर्णय मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा। मध्यम वर्ग को आयकर में राहत देने वाले इस क्रांतिकारी कदम के लिए मध्यप्रदेश वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार-अभिनंदन। यह बजट 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+