सुधीर गुप्ता के समर्थन में मंदसौर पहुंचे सीएम मोहन यादव, कहा- पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस के माथे

MP News: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 08 मई को मंदसौर पहुंचे। यहां गरोठ में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम यादव ने कहा कि अगर पाकिस्तान को बनाने का पाप किसी के माथे पर है तो वो कांग्रेस के माथे पर है।

आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद गरोठ की जनता ने अद्भुत उत्साह के साथ भाजपा को जीत का आशीर्वाद दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के स्वर्णिम अध्याय लिखकर विश्वपटल पर अपनी नई पहचान के साथ उभर रहा है।

MP CM Mohan Yadav

गरोठ-मंदसौर की देवतुल्य जनता ने भी भारत के विकासरथ को निरंतर चलायमान रखने हेतु भारी बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार लाने का निर्णय कर लिया है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि किसी गरीब को मुख्यमंत्री और किसान के बेटे को प्रधानमंत्री बनाऐ यह फिर और फिर भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सीएम यादव ने कहा कांग्रेस किभी मुख्यमंत्री बनाती है तो वो करोड़ पति को बनाती है...बड़े आदमी को बनाती है। गरीब-किसान के बेटे को नहीं। इस दौरान सीएम यादव ने सांप और नेवल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई पूछ कि कांग्रेस की क्या पहचान? तो कांग्रेस की पहचना झूठ बोलने वाली है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि पाकिस्तान बनाने का अगर ये पाप किसी के माथे पर है तो वो कांग्रेस के माथे पर हैं। कहा कि पाकिस्तान बनाने की मांग जो अंग्रेस नहीं माने, वो कांग्रेस से मान ली और देश का बंटवारा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+