भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक में सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

लोकसभा का बिगुल बज चुका है। केंद्र में लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्‍तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक समिति आयोजित कर दी है। रक्षा मंत्री और भाजपा के सांसद की अध्‍यक्षता में ये समिति गठित की गई है।

bjp

सोमवार को भाजपा के घोषणा पत्र संबंधी समिति की पहली बैठक राजधानी दिल्‍ली में आयो‍जित की गई, जिसमें मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिरकत की। इस‍की जानकारी मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने स्‍वयं दी।

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर फोटो शेयर कर एक पोस्‍ट के जरिए ये जानकारी दी।

मुख्‍यमंत्री ने बताया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को घोषणा सत्र समिति की बैठ आयोजित की गई। जिसमें भाजपा परिवार के गणमान्‍य लोगों ने सहभागिता की।

हालांकि मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन ने ये नहीं बताया कि बैठक में घोषणा पत्र में किन मुद्दों को फोकस किया गया। माना जा रहा है कि भाजपा जल्‍द अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।

इस आर भाजपा के प्रनिनिधित्‍व के खिलाफ देश भर की विपक्षी पार्टियां लामबंद होकर इंडिया गठबंधन में शामिल हो गई हैं, ऐसे में भाजपा जनता से जुड़े किन मुद्दों और वादों को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर जनता को लुभाएगी, इसका सभी राजनीति दल खासकर विपक्षी इंडिया गठबंधन को खासा इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+