MP News: महेश्वर में मोहन कैबिनेट, 982 करोड़ की सिंचाई परियोजना का होगा आगाज

लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती पर खरगोन जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को केबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव केबिनेट बैठक के बाद मण्डलेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। महेश्वर में केबिनेट बैठक एवं मण्डलेश्वर में जनसभा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Khargone

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में महेश्वर एवं मण्डलेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। केबिनेट बैठक के लिए एमपीटी के नर्मदा रिट्रीट को महेश्वर किले की तर्ज पर सजाया गया है। महेश्वर में किले के साथ ही अहिल्या घाट एवं सड़कों की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। महेश्वर एवं मण्डलेश्वर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर सफाई आदि का कार्य भी किया जा रहा है। महेश्वर एवं मण्डलेश्वर में सड़कों पर घुमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखा जा रहा है। अहिल्या घाट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं मंत्री मण्डल के सदस्यों द्वारा मॉ नर्मदा का पूजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई है।

123 गांवों में सिंचाई के लिए पहुंचेगा नर्मदा का पानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जनवरी को मण्डलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपये की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पिथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा। इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

ये भी पढ़े- MP: बिना हवा, मिट्टी और पानी के उगाई कश्मीर जैसी केसर, डॉक्टर ने पत्नी के साथ किया कमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+