यूपी के जमाई बाबू हैं मोहन यादव, जानिए कैसे,कब और कहां हुई थी सीमा से शादी?
CM Mohan Yadav Wife Seema Yadav: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव को लेकर यूपी में भी जश्न मन रहा है क्योंकि मोहन यादव इस राज्य के जमाई जो हैं। जी हां, मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव का मायका यूपी के अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के तहसील भीटी के कोडड़ा गांव में है।

उनके पिता ब्रहमादीन यादव का पुस्तैनी घर यही हैं लेकिन उन्होंने मुंबई से शिक्षा प्राप्त करने के बाद रीवा के एक सरकारी स्कूल में अध्यापन का काम किया इसलिए उनका परिवार रीवा में ही बस गया। हालांकि रिटायरमेंट के बाद ब्रहमादीन यादव का आना-जाना इस गांव में बना रहता है।
रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करते थे
उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, बेटी सीमा की शादी मोहन यादव से हुई है तो वहीं उनका बड़े बेटे रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करते थे और वहां से रिटायर होने के बाद वो जबलपुर में परिवार संग रहने लगे हैं, जबकि उनका छोटा बेटा विवेकानंद यादव सुल्तानपुर में सरस्वती विद्या मंदिर मे पीजीटी टीचर हैं, इनका पूरा परिवार संघ से जुड़ा हुआ है।
1994 में हुई थी सीमा और मोहन यादव की शादी
सीमा यादव ने रीवां से 1989 में भूगोल विषय में एमए किया है। संघ के ही एक प्रोग्राम में मोहन यादव की मुलाकात सीमा के परिवार वालों से हुई थी और उसके बाद सीमा से उनकी शादी साल 1994 में उज्जैन में परिवार वालों की मर्जी से हुई।
महाकाल का प्रसाद है: सीमा यादव
अपने पति के साथ साए में रहने वाली सीमा यादव ने अपने पति के सीएम चुने जाने पर कहा कि "हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है, उनका नाम चल रहा था लेकिन हमें ठीक से पता नहीं था, भगवान ने उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया है, ये महाकाल का प्रसाद है।"
'टीवी से ही पता चला कि हमारे जमाई बाबू सीएम बना दिए गए'
मीडिया से बात करते हुए विवेकानंद ने कहा कि 'हमें भी टीवी से ही पता चला कि हमारे जमाई बाबू सीएम बना दिए गए हैं। हमें लगा रहा था कि वो कैबिनेट मंत्री बनेंगे लेकिन वो सीएम बन गए, ये ईश्वर का वरदान है। हम सब यही चाहते हैं कि वे सबका विकास करें, वो बहुत अच्छे इंसान हैं, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। हमें पूरा भरोसा है कि वो पीएम मोदी दी गई हर गारंटी को पूरा करेंगे।'
आज ली सीएम पद की शपथ
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सीएम पद की शपथ ली है। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने भी शिरकत की।
#WATCH | Ujjain | Wife of Madhya Pradesh's new Chief Minister, Mohan Yadav says, "Our joy knows no bounds. Yes, his name was doing the rounds but we didn't know it exactly. God has given him the fruits of his hard work." pic.twitter.com/sCnqs4Ke76
— ANI (@ANI) December 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications