बालाघाट में शहीद पुलिस जवानों को CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 28 जवानों को दिया 'आउट ऑफ टर्न प्रमोशन'
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 29 जून को बालाघाट पहुंचे। यहां सीएम यादव ने शहीद वीर पुलिस जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने शहीद वीर जवानों को शत-शत नमन किया।
सीएम मोहन यादव इसके बाद हॉकफोर्स के जांबाज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने विभिन्न नक्सलवादी अभियानों में बहादुरी से अपनी सेवा देने के लिए 26 जवानों और 2 पूर्व जवानों को पदोन्नति दी।

सीएम यादव ने मंच से जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बालाघाट के लिए ऐतिहासिक दिन है। कर्तव्यपथ पर शौर्य और पराक्रम दिखाने वाले भारत माता के वीर सपूतों का सम्मान करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
हमारे बालाघाट सहित पूरे अंचल में ड्यूटी करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि बालाघाट को प्रकृति ने विशेष वरदान दिया है। यहां वन संपदा, भू-गर्भ संपदा के साथ अलौकिक वातावरण है।
हमारे बालाघाट जोन में फोर्स ने लंबे समय से अपनी सक्रियता के बलबूते पर नक्सलवाद के बीज को उखाड़ फेंकने का काम किया है। सीएम यादव ने कहा कि हमने नक्सलियों के आत्म समर्पण की नीति भी बनाई है और इस दिशा में भी हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भटके हुए नक्सलवादी यदि आत्मसमर्पण करते हैं तो हमारी सरकार उनके लिए सरकारी नौकरी, प्रोत्साहन राशि, गृह निर्माण व व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उनका जीवन बदलने का काम कर रही है।
यही कारण है कि नक्सल समस्या पर हमने कंट्रोल भी किया है और अब सर्वाधिक समस्याग्रस्त जिला अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कहा कि बालाघाट की धरती पर शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर जवानों के कार्यक्रम में सहभागिता की।
साथ ही, वीर जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। सीएम यादव ने आज बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में 28 जवानों को (हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल) आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। यह वीरता का सम्मान है।
इस अवसर पर शहीद वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बालाघाट की धरती पर नक्सलवाद का दमन करने वाले जवानों का सम्मान करना मेरे लिए गर्व का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications