CM मोहन यादव ने CAA के अंतर्गत पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए नागरिकों सौंपे भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हुए तीन लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने CAA के तहत पाकिस्तान से आए दो और बांग्लादेश से आए एक व्यक्ति को भारत की नागरिकता दिलाई।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह लोग अपना धर्म बढ़ाने के लिए भारत आए अगर उन्होंने धर्म परिवर्तन किया होता तो वह अपने-अपने देश में रह सकते थे।

CM Mohan Yadav gave citizenship certificates to people coming from Pakistan and Bangladesh under CAA

भारत सरकार ने 2019 के दिसंबर महीने में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2014 से पहले आने वाले हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए सीएए बनाया है।

राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद, कानून को अधिसूचित करने के लिए चार साल की देरी के बाद इस साल 11 मार्च को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के नियम जारी किए गए थे। इससे पहले, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा और उत्तराखंड में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता प्रदान करने की पहल की थी।

जानिए किन्हें मिली नागरिकता

सीएम डॉ मोहन यादव ने नागरिकता का पहला सर्टिफिकेट समीर को, दूसरा संजना मेलवानी को और तीसरा सर्टिफिकेट राखी दास को दिया। इन तीनों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के बाद, सीएम यादव ने बताया कि 1947 के पहले की सरकार ने निर्णय लिया था कि देश में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा प्राप्त होगी। इसमें हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन, और पारसी समुदाय शामिल थे, जो अन्य देशों में रहकर भारत आए थे और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

इसके बाद, इन समुदायों के लोगों के लिए अपने देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जबकि वास्तव में वे अखंड भारत का हिस्सा थे। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, और बांग्लादेश के लोग इन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रहे थे।

संजना और समीर के पिता ने बताया कि वे 2012 में यहां आए थे और 2015 में अपने आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के बाद 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया गया। इसके पश्चात्, इस वर्ष पहली बार नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी कठिनाई का निराकरण कर ऐसा रिश्ता पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया है जो अखंड भारत की याद दिलाता है। अब हमारे परिवार के लोग अपने पास आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+