सीएम मोहन यादव ने जबलपुर हाईकोर्ट का जताया आभार, सरकार के पक्ष में आया हाईकोर्ट का फैसला
Madhya Pradesh News: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के मुद्दे पर जबलपुर हाइकोर्ट के फैसले पर सीएम मोहन यादव ने धन्यवाद जताया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा छह सप्ताह का समय दिया जाना काफी अहम है। सीएम ने कहा कि हमने जो कहा था वही बात हमने हाईकोर्ट में भी रखी है। उन्होंने कहा कि हमने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार हमने यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में शिफ्ट किया था
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाईकोर्ट के फैसले पर धन्यवाद जताते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है वह सरकार की मंशा को जानकर दिया है। उन्होंने कहा कि हम माननीय हाईकोर्ट के परामर्श के बाद ही आगे बढ़ेंगे। आगे उन्होंने कहा हाइकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के लिए 6 सप्ताह का वक्त दिया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट अपना फैसला देगा। इस फैसले के लिए मैं माननीय हाईकोर्ट का धन्यवाद देता हूं।

हम सब की आस्था और विश्वास हाईकोर्ट में
सीएम मोहन यादव ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के उपर हम सब की आस्था और विश्वास है। यह फैसला हम सब की आशा और अपेक्षा के अनुसार आया है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों से कहूंगा वह माननीय हाई कोर्ट के सामने अपनी बात रखें अभी समय है। सीएम ने कहा कि मैं राज्य के जनता से कहना चाहूंगा कि मैने जो कहा था वो मैने किया आप किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दे। न्यायलय के निर्देश के अनुसार को भी कार्रवाई होगी सरकार उसके लिए प्रतिबद्ध है और उसी प्रकार से हम अपनी व्यवस्था को चलाएंगे।
इस मसले पर बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता जनता का विश्वास है। यह जनहितैषी सरकार है। जनता के विश्वास को कायम रखना हमारा कर्त्तव्य है। न्यायालय को भी होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी देने की ड्यूटी भी हमारी है। गौरतलब है कि पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने आज सरकार को निर्देश दिया है कि वह जनता को इस मुद्दे पर भरोसे में लेने के लिए अगले छह हफ्तों के भीतर ठोस कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications