MP के सीएम मोहन यादव ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को दी बधाई
MP News: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राजस्थान की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भजनलाल शर्मा स जी को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही बहन दिया कुमारी जी एवं श्री प्रेम भैरवा जी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आत्मीय बधाई देता हूं।
मुझे विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप सभी प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के समस्त संकल्पों को सिद्ध करने में सफल होंगे।
राजस्थान की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर माननीय श्री @BhajanlalBjp जी को हार्दिक शुभकामनाएं!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 15, 2023
साथ ही बहन @KumariDiya जी एवं श्री @DrPremBairwa जी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आत्मीय बधाई देता हूं।
मुझे विश्वास है कि आदरणीय… pic.twitter.com/eICvPu4S0L
ज्ञात हो कि भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गवर्नर मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्री पद की शपथ दिलाई. कुमारी और बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications