Bhopal: मुझे खुशी है कि शिक्षा क्षेत्र में नई शिक्षा नीति का स्वागत हो रहा, MVM कॉलेज में CM मोहन यादव का बयान
Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रहे। कम यादव ने आज भोपाल के एमवीएम कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि शिक्षा क्षेत्र में नई शिक्षा नीति का स्वागत हो रहा है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रति जागरूकता पैदा की जानी चाहिए"।
राजधानी भोपाल के एमवीएम कॉलेज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सबसे पहले छात्रों से बातचीत की। इसके बाद कॉलेज में पढ़ने वाले प्रोफेसर से बात करने के बाद लैब और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।ॉ

कॉलेज के प्रोफेसर नई शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा। प्रोफेसर सुभ्रा त्रिपाठी ने जवाब देते हुए बताया कि हमारे कॉलेज में आर्ट्स और कॉमर्स के शिक्षक नहीं है नई शिक्षा नीति में मुख्य बिंदु यह है कि कॉलेज में सभी संकाय होना चाहिए।
इस वजह से जैसे फाउंडेशन कोर्स, जो कि मेरा विभाग है। इसमें अंग्रेजी एक भाग है। उसमें योग और ध्यान, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों के 2 संकाय हैं। उन्हें पढ़ा रहे हैं। प्रयासरत है कि जो आर्ट्स के विषय हैं, उनके लिए व्याख्यान कराते हैं अथवा खुद ही पढ़ाते हैं।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मैं जिस बिल्डिंग में बात कर रहा हूं, उसका उच्च शिक्षा मंत्री के रूप मैंने ही उद्घाटन किया था। मुझे इस बात का संतोष भी है कि हमारे उच्च शिक्षा विभाग ने जो काम किए हैं, उससे मप्र देश में 5 अग्रणी राज्यों में पहुंचा है। पहली कैबिनेट का पहला निर्णय भी मैंने उच्च शिक्षा विभाग का ही लिया था। यह कॉलेज भी एमवीएम (मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय) है, और मैं भी MVM (माधव विज्ञान महाविद्यालय) उज्जैन से पढ़कर निकला हूं।












Click it and Unblock the Notifications